Tata Sky पर नहीं आएंगे ये 33 चैनल, निराश कर सकती है आपको यह खबर

नई दिल्ली ।। Tata Sky के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क (एसपीएन) और इंडिया टुडे का Tata Sky से व्यापारिक गठजोड़ पूरी तरह से समाप्त हो गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों ब्रॉडकास्टिंग कंपनियों के बीच वार्ता पूरी तरह से विफल हो गई है।

अमर उजाला को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के अनुसार Tata Sky जल्द ही अपने प्लेटफॉर्म से सोनी पिक्चर्स और इंडिया टुडे ग्रुप के सभी चैनलों को हटा देगा। इसके बाद इस डीटीएच प्लेटफॉर्म पर लोगों को अधिकांश चैनल देखने को नहीं मिलेंगे।
पड़िए- SBI ने निकाला रुपया जमा करने का नया नियम, अब पहले चेक करें…
अब बातचीत के पूरी तरह से विफल हो जाने के बाद अभी Tata Sky पर चल रहे यह 11 चैनल (सोनी, सोनी एचडी, सोनी सब, सोनी मैक्स, सोनी सिक्स, सोनी टेन 1, टेन 1 एचडी, टेन 2 एचडी, टेन 3, पिक्स एचडी और आज तक) का प्रसारण भी पूरी तरह से बंद हो जाएगा। इससे पहले Tata Sky ने 22 चैनलों का प्रसारण पूरी तरह से अपने प्लेटफॉर्म पर बंद कर दिया है।
ईएसपीएन के वितरण अध्यक्ष राजेश कौल ने कहा की 31 जुलाई को अनुबंध खत्म हो जाने पर Tata Sky ने उनके नेटवर्क से थोड़ा और समय मांगा था ताकी इस मसले पर बातचीत कामयाब हो जाए। परंतु Tata Sky ने तो आगे बढ़ कर बिना किसी सलाह मशवरे के उसके 22 चैनलों को ही बंद कर दिया। अगर इसे उनके हमारे चैनलों को बंद करने के हिसाब से देखा जाए, तो सचमुच यह बातचीत टूट गई है।
ट्राई इंटरकनेक्शन अधिनियमों के अनुसार कोई भी सेवा चालक चैनल प्रसारण केंद्रों को कम से कम तीन सप्ताह का लिखित नोटिस और उपभोक्ताओं को कारण स्पष्ट किये बिना प्रसारण बंद नहीं कर सकता है। अधिनियम यह भी कहता है कि, “टेलीविजन चैनलों के वितरकों के लिए आवश्यक है कि वे उपभोक्ताओं को किसी भी प्रस्तावित चैनल के प्रसारण निलंबन की तिथि के बारे में उसी चैनल पर 15 दिन पहले से स्क्रीन स्क्रॉल के द्वारा सूचित करना शुरू कर दें।”
Tata Sky ने सोनी और टीवी टुडे नेटवर्क के सभी चैनलों को बिना बताए 1 अक्टूबर को बंद कर दिया था। दर्शकों ने जब टीवी खोला तो खुद को ठगा हुआ पाया। इससे ब्रॉडकास्टिंग कंपनियों और जनता में काफी रोष उत्पनन हो गया था। लोगों ने सोशल मीडिया पर Tata Sky के फैसले के खिलाफ न्यायालय में जाने की धमकी भी दी थी।
बता दें कि Tata Sky का सोनी जैसे अनेक कई चैनलों से करार है। पर कुछ दिन पहले से ही चैनल प्रसारण के बजाए, उपयोगकर्ताओं को उनके टोल फ्री नंबर पर मिस कॉल देने के लिए एक संदेश प्रदर्शित किया जा रहा था। सोशल मीडिया पर कई उपयोगकर्ताओं ने शिकायत की थी कि मिस कॉल सेवा भी काम नहीं कर रही है। Tata Sky ने जवाब देते हुए कहा कि ब्रॉडकास्टिंग कंपनियों से समझौता न होने के कारण ऐसा कदम उठाना पड़ा।
फोटो- फाइल

Back to top button