टाटा मोटर्स का बड़ा ऐलान टोक्यो ओलंपिक मे नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को गिफ्ट मे देगी ये कार…

भारतीय खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रच दिया है। जहां नीरज चोपड़ा, मीराबाई चानू और कई अन्य एथलीटों ने पदक जीते, वहीं कई भारतीय खिलाड़ी ऐसे भी थे जिन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया, हालांकि एक पदक से चूक गए। टाटा मोटर्स ने ऐसे खिलाड़ियों को सम्मानित करने का फैसला किया है जो कई युवाओं के लिए प्रेरणा बने। जो भारतीय युवा खिलाड़ी कांस्य पदक से चूक गए, कंपनी उन्हें हाई स्ट्रीट गोल्ड कलर में अल्ट्रोज़ प्रीमियम हैचबैक गिफ्ट करेगी। यह टाटा मोटर्स भारतीय ओलंपियनों को सम्मानित करने वाली दूसरी कार निर्माता कंपनी है।

इससे पहले, महिंद्रा ने घोषणा की थी, कि वह ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को अपनी मचअवेटेड एक्सयूवी700 एसयूवी का एक स्पेशल एडिशन उपहार में देगी। टाटा मोटर्स के पैसेंजर व्हीकल बिजनेस के अध्यक्ष शैलेश चंद्र ने कहा, “भारत के लिए यह ओलंपिक पदक और पोडियम फिनिश से कहीं अधिक था। हम अपने देश का प्रतिनिधित्व करने वाले अपने एथलीटों के प्रयास और भावना का जश्न मनाने के लिए भाग्यशाली हैं, जो दुनिया की सबसे बेहतरीन प्रतिभा के खिलाफ उच्चतम दबाव में प्रतिस्पर्धा करते हैं और पोडियम फिनिश के बेहद करीब आए हैं।

Back to top button