बड़ी खुशखबरी: बजाज उतारने जा रहा है भारत की सबसे सस्ती कार, कीमत सिर्फ 60 हजार

नई दिल्ली : इन दिनों CAR बाजार में एक खबर तेजी से वायरल हो रही है, और ये सब चर्चा BAJAJ की नई कार को लेकर है।

बड़ी खुशखबरी: बजाज उतारने जा रहा है भारत की सबसे सस्ती कार, कीमत सिर्फ 60 हजारजिसकी कीमत 60 हजार रूपये होने कि आशंका बताई जा रही है। बजाज ऑटो की जिस कार की चर्चा भारतीय बाजार में जोरों पर है, वह असल में कार नहीं बल्की चार पहियों को छोटा कमर्शियल व्हीकल है। यह इंडोनेशिया मार्केट में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है, जिसे कंपनी ने Qute नाम दिया है। ऑटो से जुड़े कुछ एक्सपर्टस का कहना है कि इसे बजाज कुछ महीनों में भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकता है, कई मीडिया रिपोर्टस भी इस बात पर मुहर लगा चुकी हैं। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 

अमेरिका चीन को देने वाला है बड़ा झटका, बना रहा है ये नया प्लान

बजाज ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि वह प्राइवेट कार बाजार में नहीं उतरेगी। इस स्थिति में अगर Qute भारत में लॉन्च होगी तो वह सिर्फ कमर्शियल यूज के लिए होगी। इसे Qute के साथ ही RE60 के नाम से भी जाना जाता है। अगर इस कार की साइज पर नजर डालें तो इसकी लंबाई 2,752mm , चौड़ाई 1,312mm , ऊंचाई 1,652mm और व्हीलबेस 1,925mm है। हालांकि इस साइज की छोटी पैसेंजर कार इस समय बाजार में मौजूद है, जिसमें सिर्फ 4 लोग बैठ सकते हैं। 

बजाज Qute में 216cc का 4 वॉल्व पेट्रोल इंजन लगा है। यह इंजन 13.2ps की पावर के साथ 19.6Nm का टॉर्क जनरेट करता है। अहम बात यह भी है कि इसमें CNG/LPG कनेक्शन मौजूद होगा। Qute में 5 स्पीड गियर लगे होंगे। कंपनी का दावा है कि यह स्टैंडर्ड कंडीशन में 32 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगी। अगर फीचर की बात की जाये तो इसमें AC, पावर विंडो, पावर स्टीयरिंग और ऑडियो सिस्टम नहीं दिया गया है। बजाज Qute मेड इन इंडिया की पहली क्वाड्रिसाइकिल गाड़ी है, जो कि यूरोपियन क्वाड्रिसाइकिल के मानदंडो पर आधारित है। 

 

Back to top button