घर में गंगाजल रखते समय जरूर रखे इन बातों का ध्यान, भूलकर भी ना करे ये 4 गलतियां

हिंदू धर्म में गंगाजल को सबसे पवित्र चीज माना जाता हैं। ये जल बहुत शुद्ध भी माना जाता हैं। ऐसे में लगभग हर घर में इसे रखा भी जाता हैं। यदि आप भी अपने घर में गंगा जल रखते हैं तो आपको इससे जुड़े कुछ नियमों का पालन करना चाहिए। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो पाप के भागीदार बन सकते हैं। इसके बाद गंगा जल का प्रभाव भी कम हो सकता हैं। तो चलिए जानते हैं कि आपको घर में गंगा जल रखते समय क्या क्या सावधानियां रखनी चाहिए।

ये लोग गंगा जल को हाथ ना लगाएमांस मच्छी का सेवन करने के बाद गंगा जल को नहीं छूना चाहिए। शराब, तम्बाकू और सिगरेट इत्यादि नशे करने के बाद भी गंगा जल को छूना मना होता हैं। इसलिए जिस दिन आप इन पदार्थों का सेवन करे उस दिन गंगा जल को हाथ ना लगाए। यदि आप ये नियम नहीं मानते हैं तो पाप के भागीदार बनते हैं। इसके साथ ही इससे गंगा जल की शुद्धता नष्ट हो जाती हैं।
यहाँ रखे गंगा जलगंगा जल को हमेशा घर के मंदिर में ही रखना चाहिए। इसकी वजह ये हैं कि मंदिर में ये रखा रहेगा तो इसकी सुबह शाम नियमित रूप से पूजा पाठ भी होती रहेगी। इसके साथ ही मंदिर वाला स्थान एक पॉजिटिव एनर्जी वाला स्थान होता हैं। यहाँ इसे रखने से गंगा जल की पवित्रता कई लम्बे समय तक बनी रहती हैं।

इसमें रखे गंगा जलगंगा जल हमेशा घर में मिट्टी, चांदी या कांसे के बर्तन में ही रखना चाहिए। इसका कारण ये हैं कि इस प्रकार के बर्तनों में गंगा जल के शुद्ध और देविक गुण बने रहते हैं। गंगा जल को कभी भी प्लास्टिक की बोतल में नहीं रखना चाहिए।
गंदे हाथो से ना छुए गंगा जलजब भी आप गंगा जल का इस्तेमाल करे तो उसे साफ़ सुथरे और शुद्ध हाथों से ही स्पर्श करे। गंदे हाथों से गंगा जल को छूने से दोष लग सकता हैं।

Back to top button