MP: यहाँ शराब की बोतल से बनाई मां दुर्गा की झांकी, जानिए लोगों ने क्यों किया ऐसा

-ये झांकी शराब की बोतलों से सुसज्जित कर बनाई गई है, जिसे देश-प्रदेश की ऐसी पहली झांकी बताया जा रहा है जो पूर्ण शराबबंदी लागू करने की मांग का समर्थन करते हुए लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दे रही है।
-समिति के आयोजकों का कहना है कि उन्होंने ये झांकी शराब की बोतलों से इसलिए सजाई है, ताकि हम समाज को शराब के दुष्परिणामों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचा सकें। इतना ही नहीं झांकी के माध्यम से मध्य प्रदेश शासन से भी मांग की गई है कि मध्य प्रदेश में पूर्ण रूप से शराब बंदी लागू की जाए।
इसे भी पढ़ें:- अभी-अभी: आरबीआई ने रोकी 500 के नोटों की छपाई, अब छापे जाएंगे…
-समिति से जुड़े युवाओं का मानना है कि शराब की वजह से ही कई लोगों के घर उजड़ जाते हैं। शराब की वजह से ही सबसे ज्यादा अपराध होता है, इसलिए लोग शराब पीने के आदी इस नवरात्र में संकल्प लें कि वे भविष्य में कभी नशा नहीं करेंगे।
-समाज सुधार के लिए प्रेरक संदेश के साथ तैयार की गई ये झांकी भोपाल ही नहीं आसपास के क्षेत्र में इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है। क्योंकि इस तरह की झांकी नवरात्र पर देखने को नहीं मिलती, लेकिन संदेश अच्छा है इसलिए लोगों को यह झांसी पसंद आ रही है।
-देवी दर्शन को घर से निकलने वाले भक्तों में भी इस झांकी को देखने की काफी उत्सुकता है। यहां पर आई महिलाओं ने बताया कि यह सचमुच एक अच्छे विषय पर बनाई गई झांकी है, जो लोगों को एक संदेश दे रही है। कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा ने कहा कि नशा आज युवाओं के जीवन को समाप्त कर रहा है यदि इस तरह के संदेश वाली झांकियां बनाई जाएंगी तो निश्चित रूप से एक अच्छा रिजल्ट सामने आएगा।





