स्वामी नरेंद्र ग‍िरी ने कहा हर‍ियाणा में हुई हिंसा के ल‍िए खट्टर सरकार दोषी, साक्षी का बयान न‍िंदनीय

इलाहाबाद. डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम की गिरफ्तारी के बाद हुई हिंसा के बाद बीजेपी सांसद साक्षी महराज के बयान पर अख‍िल भारतीय अखाड़ा पर‍िषद ने नाराजगी जताई है। अखाड़ा पर‍िषद के अध्यक्ष स्वामी नरेंद्र ग‍िरी ने शन‍िवार को कहा, ह‍र‍ियाणा में हुई ह‍िंसा के दोषी सीएम मनोहर लाल खट्टर हैं। वहीं, राम रहीम के समर्थन में जो साक्षी महाराज ने बयान द‍िए हैं उसके ल‍िए उन्हें सार्वजन‍िक माफी मांगनी चाह‍िए। इसके अलावा उन्होंने कहा क‍ि साधू-संत कम समय में कैसे अरबपत‍ि बन जाते हैं इस पर मंथन के ल‍िए 10 स‍ितंबर को अखाड़ा पर‍िषद बैठक करेगी। इसमें साधू-संतों की जांच के ल‍िए आचार संह‍िता बनाने पर व‍िचार क‍िया जाएगा। 
Swami Narendra Giri said

ये भी पढ़ें:- अभी अभी: हुए इस बड़े खुलासे से उड़े सबके होश, राम रहीम इस गुफा में जाकर महिलाओ को…

आगे पढ़‍िए और क्या बोले स्वामी नरेंद्र ग‍िरी…

-अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष स्वामी नरेंद्र गिरी ने कहा, न्यायपालिका पर साक्षी महराज की तरफ से द‍िए गए बयान न‍िंदनीय है। उन्हें अपना बयान वापस लेते हुए सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।
-साक्षी महराज पर खुद इस तरह के आरोप लग चुके हैं जिन्हें ढंकने के लिए वह राम रहीम का पक्ष ले रहे हैं, जो उनके और भाजपा दोनों के लिए उचित नहीं है।
-कुछ ही सालों में राम रहीम अरबों की सम्पत्ति का मालिक कैसे बन गया? यह बड़ा सवाल है। इस सवाल पर देश भर के ऐसे साधू संतों की आर्थिक आय की जांच होनी चाहिए।
-उनका मामला बेहद संवेदनशील है। आने वाली 10 सितम्बर को अखाड़ा परिषद इलाहाबाद में देश भर के अखाड़ों की आपात बैठक बुलाने जा रही है। इस बैठक में साधू-संतों के लिए आचार संहिता का निर्धारण किया जाएगा।

-राम रहीम जैसे लोगों के कारनामों की वजह से साधू-संतों की छवि पर बुरा असर पड़ रहा है जिससे साधू समाज आहत है। ऐसे सभी मामलों को लेकर वह यूपी के सीएम योगी आद‍ित्यनाथ और पीएम नरेंद्र मोदी से भी मिलेंगे।

Back to top button