यूएन में सुषमा के भाषण पर बोले पीएम मोदी, कहा- पूरी दुनिया में भारत का सिर गर्व से हुआ ऊंचा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के भाषण की सराहना की है। उन्होंने कहा है कि विदेश मंत्री ने दुनिया के मंच पर भारत का सिर ऊंचा किया है।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया है, ‘आतंकवाद के खतरे पर सुषमा स्वराज ने मजबूत संदेश दिया है। उन्होंने बताया है कि हमें क्यों इस बुराई से लड़ने के लिए एकजुट हो जाना चाहिए।’
मोदी ने कहा है कि सुषमा वैश्विक चुनौतियों को पहचाने में सक्षम हैं और बेहतर दुनिया तैयार करने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को उन्होंने मजबूती से दोहराया है।
यूएन में सुषमा के भाषण पर बोले राहुल- कांग्रेस की उपलब्धियों के लिए शुक्रिया
प्रधानमंत्री ने ट्वीट में आगे कहा है, ‘यूएन में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज द्वारा असाधारण भाषण दिया गया। दुनिया के मंच पर उन्होंने भारत का सिर गर्व से ऊंचा किया।’





