सुपर फास्ट ट्रेन की थर्ड एसी कोच का दरवाजा नहीं खुलने पर अधिकारी सस्पेंड

जयपुर से मुंबई जाने वाली गणगौर सुपर फास्ट ट्रेन की थर्ड एसी के एक कोच का दरवाजा जयपुर स्टेशन पर नहीं खुला, इस सिलसिले में एक अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है.Super fast train's third AC coach

उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता तरूण जैन ने बताया कि ट्रेन तय समय से देरी से प्लेटफॉर्म पर पहुंची थी. यहां थर्ड एसी के एक कोच के एक ओर के दरवाजे नहीं खुले. इसी बीच ट्रेन वहां से रवाना हो गयी जिसके कारण कई यात्री उसमें चढ़ नहीं सके.

इसे भी पढ़े: मिशन गुजरात फतह के तहत भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आरम्भ की गौरव यात्रा

जैन ने कहा, हालांकि टिकट निरीक्षक ने तुरंत मामले को भांप कर चेन खींचा और ट्रेन रुकवायी. उसके बाद ट्रेन सभी यात्रियों को लेकर ही रवाना हुई. उन्होंने कहा कि किसी यात्री को चोट नहीं आयी है.

जैन ने कहा कि मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं. इस संबंध में एक अधिकारी को निलंबित किया गया है.

Back to top button