सुनील ग्रोवर ने शिल्पा संग की ‘दे धना धन’ कॉमेडी, दर्शकों ने कहा कुछ ऐसा…

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर और बिग बॉस 11 विनर शिल्पा शिंदे का नया वेब शो ‘दे धना धन’ दर्शकों को काफी पसंद आया है। सुनील और शिल्पा का ये वेब शो  मैरेज में कॉमेडी और क्रिकेट का डोज लेकर आया है। इस शो को अब तक पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। यह वेब शो जियो एप पर शाम 7:30 बजे आता है। शो में सुनील ‘नकली’ अमिताभ बच्चन बनते नजर आते हैं। शो में सुनील ने ‘देवियों और सज्जनों’ से शो की शुरुआत की। इस शो में उनके साथ सुगंधा मिश्रा लता मंगेश्कर बन कर आईं। वहीं इस वेब शो में अली असगर भी नजर आए जो ठाकुर के किरदार में दिखाई दिए।

सुनील ग्रोवर ने शिल्पा संग की ‘दे धना धन’ कॉमेडी, दर्शकों ने कहा कुछ ऐसा...
इसके अलावा शो में कटप्पा भी नजर आया जो ‘जीयो’ बाहुबली के नारे लगाता दिखाई दिया। इस वेब शो में सुनील प्रोफेसर LBW यानी लौंडा भटिंडे वाला बन कर दर्शकों के सामने आए। शिल्पा शिंदे भी इस दौरान नकली बिग बी के साथ फ्लर्ट करती नजर आईं। शो को लेकर दर्शकों ने ठीक ठाक रिएक्शन दिया है, वहीं क्रिकेट प्रेमियों को शो कुछ खास पसंद नहीं आया है। यूट्यूब वीडियो के कमेंट बॉक्स पर भी दर्शकों ने शो को लेकर यही कहा है कि शो ठीक ठाक ही है।

बता दें, काफी लंबे वक्त से कयास लगाए जा रहे थे कि शिल्पा शिंदे बिग बॉस के घर से वापस आने के बाद सुनील ग्रोवर के साथ काम करेंगी। कुछ वक्त बाद शिल्पा ने खुद अपने सोशल अकाउंट से सुनील के साथ एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह दोनों लेपटॉप पर कुछ डिसकस करते हुए नजर आ रहे हैं।सुनील ने अपने हाथ में लैपटॉप पकड़ा हुआ है। वहीं शिल्पा के चेहरे पर भी स्माइल है और वह हंस रही हैं। इसके अलावा शिल्पा और सुनील ने फनी एप्स के जरिए वीडियो भी बनाए जिसमें वह कॉमेडी करते दिखाई दिए। शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम से अपनी दो से तीन फनी वीडियोज शेयर की थीं जिनमें वह बिल्ली का चेहरा बनाए दिखाई दी थीं। शिल्पा के फैंस ने शिल्पा की इन वीडियोज को बहुत पसंद किया था।

https://twitter.com/mashur_gulati/status/982240663835037697

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button