21 जनवरी दिन रविवार का राशिफल: मच गया तहलका, बदल गया दिन , जानिए कैसे होगा आज आपका दिन ?

।।आज का पञ्चाङ्ग।।

आपका दिन मंगलमय हो 21 जनवरी दिन रविवार21 जनवरी दिन रविवार का राशिफल: मच गया तहलका, बदल गया दिन , जानिए कैसे होगा आज आपका दिन ?

ऋतु-शिशिर
माघ-माह
सुरु-उत्तरायण
सूर्योदय-06:40
सूर्यास्त-05:20
राहूकाल(अशुभ समय)शायं
04:30 से 06:00तक
तिथि-चतुर्थी
पक्ष-शुक्ल
दिशाशूल-पश्चिम व नैऋत्य
शुभदिशा-पूर्व व उत्तर
अभिजितमुहूर्त- दोपहर 12:11 से 12:53 तक
अमृतमुहूर्त- दोपहर
11:13 से 12:32 तक।


 

।।आज का राशिफल।।

मेष :- आज आपको सामाजिक प्रसंगों में सगे-संबंधियों और मित्रों के साथ आपका समय आनंदपूर्वक बीतेगा। मित्रों के पीछे धनखर्च होगा और उनके द्वारा लाभ भी होगा। प्रकृति के सानिध्य में पर्यटन पर जाएंगे। सरकारी और अर्ध सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। 
सुझाव:-आज आप गुड़ व मसूर की दाल दान करें।
राशिरत्न:-मूँगा
शुभरंग:-समुद्रिहरा

वृष :-आज नए कार्यों की शुरुआत के लिए अनुकूल दिन है। नौकरी तथा व्यवसाय में लाभदायक परिणाम मिलेगा। पदोन्नति मिलेगी। व्यापार में नई दिशाएं खुलती हुई प्रतीत होंगी। सरकार द्वारा लाभ के समाचार मिलेंगे।
सुझाव:-आज आप आदित्य हृदयस्त्रोतर का यथा शक्ति पाठ करें।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल
शुभरंग:-हरा

मिथुन:-आज प्रतिकूल संयोगों के बनने से आपके कार्यों में विलंब हो सकता है। शरीर में स्फूर्ति और मन में उत्साह का अभाव रहेगा। पेट के रोग सताएंगे। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों के नकारात्मक व्यवहार का सामना करना पड़ सकता है। सुझाव:-आज आप लघुमृत्युंजय मन्त्र का 108 जप अवश्य करें।
राशिरत्न:-पन्ना
शुभरंग:-पर्पल

कर्क :-आज आपको मनसिक उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। बाहर खाने-पीने के दौरान स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।यात्रा से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
सुझाव:-आज आप चन्द्रमा को दूध का अर्घ दें।
राशिरत्न:-मोती
शुभरंग:-गुलाबी

सिंह:-  आज पति-पत्नी के बीच मामूली कारणों से बहस हो सकती है। सांसारिक विषयों के बारे में उदासीन रहेंगे। आज मान हानि के योग बन रहे हैं। बेहतर होगा कि किसी भी तनावपूर्ण स्थिति में सयंम रखें और सोच-समझकर बोलें।
सुझाव:-आज आप सेंधानमक का दान करें।
राशिरत्न:-माणिक्य
शुभरंग:-नीला

कन्या:-  आज शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। घर में सुख-शांति का माहौल रहने से प्रसन्नता अनुभव होगा। आर्थिक लाभ और काम में सफलता मिलेगी। बीमारी में राहत महसूस होगी। नौकरी में लाभ मिलेगा। 
सुझाव:-आज आप श्वेतार्क पुष्प भगवान शिव को अर्पित करें।
राशिरत्न:-पन्ना
शुभरंग:-फिरोजी

तुला:-आज आप कल्पना और सृजनशक्ति का उत्तम उपयोग कर सकेंगे। संतान की प्रगति होगी। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात रोमांचक रहेगी। तन-मन से ताजगी और स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। अत्यधिक विचारों से मन विचलित हो सकता है।
सुझाव:-आज आप चावल व चनेकी डाल का दान करें।
राशिरत्न:-हीरा, ओपल
शुभरंग:-श्वेत

वृश्चिक:-  आज आप स्वयं को सकारात्मक बनाए रखें। आज आप खुद को अनजाने भय से घिरा हुआ महसूस कर सकते हैं। किसी न किसी बात की चिंता बुनी रह सकती है। पारिवारिक सदस्यों तथा सगे-संबंधियों के साथ अनबन होने की संभावना है।
सुझाव:-आज आप मसूर की दाल दान करें।
राशिरत्न:-मूँगा
शुभरंग:-बादामी

धनु :-  आज नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ समय है। मित्रों और सगे- संबंधियों के आगमन से घर में प्रसन्नता रहेगी। हाथ में लिए हुए कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। लघु प्रवास होगा। धन लाभ का योग है।सुदूर यात्रा के योग बन सकते हैं।
सुझाव:-आज आप जलेबी बच्चों में बाटें।
राशिरत्न:-पुखराज
शुभरंग:-फिरोजी

मकर:-  आज वाणी और व्यवहार में संयम रखे। परिजनों के साथ मनमुटाव न हो, इसका ध्यान रखें। शेयर-सट्टा में पूंजी निवेश का आयोजन करेंगे। आर्थिक लाभ होगा। स्वास्थ्य संबंधी कुछ शिकायत रह सकती है।
सुझाव:-आज आप लाल रोली भगवान सूर्य को अर्पित करें।
राशिरत्न:-नीलम
शुभरंग:-आसमानी

कुंभ :-आज शारीरिक-मानसिक रूप से आपका दिन प्रफुल्लित रहेगा। सगे- संबंधियों तथा मित्रों और पारिवारिक सदस्यों के साथ घर में उत्सव का वातावरण रहेगा। सुरुचिपूर्ण और मिष्टान्न का आनंद लेंगे। घूमने-फिरने और पर्यटन का कार्यक्रम आयोजित होगा।
सुझाव:-आज आप लाल ऊनी वस्त्र गरीब को दान करें।
राशिरत्न:-नीलम
शुभरंग:-महरून

मीन:- आज आप आर्थिक और पूंजी निवेश करते समय खूब ध्यान से काम करे। एकाग्रता में कमी और बेचैनी का अनुभव हो सकता है। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। मित्रों तथा स्वजनों के साथ मतभेद खड़े हो सकते हैं।
सुझाव:-आज आप तीन कन्याओं को भोज करावें व उपयोगी वस्तुओं का उनको दान करें।
राशिरत्न:-पुखराज
शुभरंग:-सुनहला

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

1 आज शिशिर ऋतु माघ माह शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि है।
2 आज वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है।

।।प्रेरणादाई दोहा।।

सपनें होइ भिखारि नृप रंकु नाकपति होइ।
जागें लाभु न हानि कछु तिमि प्रपंच जियँ जोइ।।

अर्थ:- निषाद राज गुह से श्री लक्ष्मण जी कहते है कि देखो विचार करो,स्वप्न में कोई राजा भिखारी हो जाता है और कोई रंक(भिखारी)राजा हो जाता है, लेकिन जगने पर न कोई लाभ मिला न हानि इसी प्रकार यह प्रपंच, अविद्या के दोषों से परमार्थ सत्ता का भान नहीं होता इस लिए स्वप्नवत भिखारी होना , राजा होना,यह सब संसार मे केवल दिख रहा होता है, यदि इस प्रपंच से जग जाएं और यह प्रबोध हो जाये कि वस्तुतः परमार्थ क्या है, आत्मा ब्रम्ह है तो निषाद जी न कोई लाभ होगा न हानि।यह सारा का सारा प्रपंच केवल दिखावा मात्र है, इसकी परमार्थ सत्ता बिल्कुल नही है।

“अस्तु संसार को प्रतिभास व परमार्थ सत्ता को सत्य मानना ही श्रेयष्कर होगा।”

।।वास्तु टिप विशेष।।

जिस सयन कक्ष पर पेड़ की छाया पड़ती हो तो घर मे हवा और प्रकाश का संतुलन बिगड़ जाता है।जो लोग ऐसे शयनकक्ष में सोते हैं, उनको सायटिका, अर्थराइटिस तथा स्लिपडिस्क जैसे रोग उतपन्न होते है।

।।इति शुभम्।।

।।आचार्य स्वमी विवेकानन्द।।
।।ज्योतिर्विद ,वास्तुविद व सरस् कथा व्यास।।
।।श्री अयोध्याधाम ।।
संपर्क सूत्र-9044741252

Back to top button