सुनंदा पुष्कर मर्डर: पुलिस ने कहा- आठ हफ्ते में फाइनल रिपोर्ट करेंगे फाइल

  • नई दिल्ली.कांग्रेस सांसद शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत के करीब पौने चार साल बाद दिल्ली पुलिस अब जांच में नई तकनीक शामिल करेगी। पुलिस ने गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट को बताया कि जांच में फॉरेंसिक साइकोलॉजी की तकनीक इस्तेमाल की जाएगी। इसमें करीब आठ हफ्ते का वक्त लगेगा। इसके बाद ही पुलिस अपनी अंतिम रिपोर्ट या चार्जशीट दाखिल कर पाएगी।
    सुनंदा पुष्कर मर्डर: पुलिस ने कहा- आठ हफ्ते में फाइनल रिपोर्ट करेंगे फाइल

    क्या जांच इतनी लंबी खींचनी चाहिए…

    – हालांकि, जांच में लगातार हो रही देरी पर सख्त रुख दिखाते हुए हाईकोर्ट ने कहा, “जांच 2014 में शुरू हुई थी और अब सितंबर 2017 में आकर पुलिस जांच में एक और तरीका जोड़ना चाहती है। क्या किसी जांच एजेंसी को जांच इतनी लंबी खींचनी चाहिए?’
    – जस्टिस जीएस सिस्तानी और जस्टिस चंद्रशेखर की बेंच ने पुलिस से दो हफ्ते में एफिडेविट के जरिये बताने को कहा है कि जांच पूरी होने में कितना वक्त लगेगा। मामले की सुनवाई अब 26 अक्टूबर को होगी।

    ये भी देखें:- अभी-अभी: पीएम मोदी पहुंचे वाराणसी, देंगे 17 योजनाओं की सौगात

    तीन मामलों में हो रही है इस तकनीक से जांच

    – फॉरेंसिक साइकोलॉजी जांच से जुड़ा एक उभरता हुआ टूल है। आपराधिक जांच, जेल और प्रोफाइलिंग सिस्टम में इसका प्रयोग हो रहा है।
    – इसके तहत सबूतों के आधार पर संदेह के दायरे में आए लोगों से पूछताछ करते हुए उनकी साइकोलॉजी रिकॉर्ड की जाती है।
    – कुछ विकसित देशों में इससे जुड़े टेस्ट हो रहे हैं। दिल्ली पुलिस के अनुसार भारत में भी इसके विशेषज्ञ मौजूद हैं और तीन मामलों में इस तकनीक के तहत जांच हो भी रही है।
Back to top button