इन 5 देशों में नहीं होता हैं अंधेरा रात को भी चमकता हैं सूरज

यह तो आप सभी जानते हैं कि सूरज के उदय होने के साथ ही दिन होता हैं और अस्त होने के साथ ही रात की शुरुआत होती हैं। दिन और रात का यह चक्र यूं ही चलता रहता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कुछ देश ऐसे भी हैं जहां हर समय सूरज का उजाला रहता है और कभी अंधेरा होता ही नहीं हैं। जी हां, दुनिया में कुछ ऐसी जगहें हैं जिनके बारे में आज हम आपको इस कड़ी में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

नार्वे

नार्वे को ‘लैंड ऑफ द मिडनाइट सन’ के नाम जाना जाता है। ये एक ऐसी जगह है जहां पर मई के महीने से लेकर जुलाई के महीने के अंत तक सूरज नहीं डूबता है। यहां 76 दिनों तक लगातार सूरज चमकता रहता है। यहां के उत्तरी भाग में गर्मी के दिनों में पूरे दो महीनों तक सूरज नहीं छिपता है। रात के समय भी यहां पर काफी उजाला रहता है। बस शाम के समय की तरह हल्का अंधेरा हो जाता है।

फिनलैंड

फिनलैंड ऐसा देश है जहां पर पूरे 23 घंटे तक सूरज चमकता है। यहां की कुछ जगह ऐसी भी है, जहां पर गर्मी के दिनों में 73 दिनों तक रात नहीं होती है। यहां पर लगभग 1,87,888 झीलें होने की वजह से इसे झीलों का देश भी कहते हैं। यहां की सुंदरता लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

अलास्का

अलास्का के खूबसूरत ग्लेशियर बहुत आकर्षक लगते हैं। यहां पर पड़ने वाली सूरज की रोशनी इसको और भी ज्यादा खूबसूरत बना देती है। मई से लेकर जुलाई तक यहां पर हमेशा सूरज चमकता है। यहां की सबसे आश्चर्यचकित कर देने वाली बात है कि यहां पर लगभग रात में 12 बजकर 30 मिनट पर सूरज डूबता है और 51 मिनट के बाद फिर से सूर्योदय हो जाता है।

आइसलैंड

आइसलैंड ग्रेट ब्रिटेन के बाद यूरोप का सबसे बड़ा द्वीप है। यहां पर आधी रात को भी आप सूरज की रोशनी का लुफ्त उठा सकते हैं। जी हां यहां पर आधी रात में भी सूरज की रोशनी फैली रहती है।

कनाडा

क्षेत्रफल की दृष्टि से कनाडा का स्थान विश्व के दूसरे नंबर पर आता है। कनाडा साल में ज्यादातर समय बर्फ से ढका रहता है। गर्मी के दिनों में आपको यहां पर रात का नजारा देखने को नहीं मिलेगा, क्योंकि गर्मियों में यहां कई दिनों तक लगातार सूरज चमकता है।

Back to top button