अफगान चुनावी रैली में हुआ आत्मघाती बम धमाका, 7 की मौत, दर्जनों घायल

अफगानिस्तान में एक चुनावी रैली के दौरान किये गए आत्मघाती बम हमले में कम से कम 7 लोगों के मारे जाने की खबर है। इस धमाके में करीब 30 लोगों के घायल होने की आशंका है। हमले में मारे गए लोगों की संख्या में इजाफा हो सकता है।अफगान चुनावी रैली में हुआ आत्मघाती बम धमाका, 7 की मौत, दर्जनों घायलएक अधिकारी के मुताबिक अफगानिस्तान के पूर्वी नंगरहर प्रांत के पास हो रही चुनावी रैली में एक आत्मघाती बम हमला किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोग मारे गए और घायल हुए हैं। प्रांतीय  गवर्नर अताउल्ला खोगयानी का कहना है कि हमले में घायल हुए कई लोगों की हालत गंभीर एवं चिंताजनक है। 

हमला प्रांत के कामा जिले में हुआ है। जानकारों का कहना है कि 20 अक्टूबर को होने जा रहे संसदीय चुनाव के सिलसिले में एक रैली का आयोजन किया गया था। दरअसल, अफगानिस्तान में अगले साल राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैँ। राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर ही इस संसदीय चुनाव को उसकी एक पूर्व पीठिका के तौर पर देखा जा रहा है। 

इसी के साथ यह संसदीय चुनाव सरकार के सुरक्षा उपलब्ध कराने के दावे की परीक्षा के तौर पर भी देखा-परखा जा रहा है। अधिकारियों का मानना है कि यह आत्मघाती बम हमला मतदाताओँ को डराने का एक सबब है।  

Back to top button