अफगानिस्तान में हुई आत्मघाती हमला, हुई 15 लोगों की मौत

जलालाबाद: अफगानिस्तान के पूर्वी क्षेत्र में रविवार को एक पूर्व गवर्नर के अंतिम संस्कार के दौरान एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट करके खुद को उड़ा लिया जिससे कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गये. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.अफगानिस्तान में हुई आत्मघाती हमला, हुई 15 लोगों की मौत

नांगरहार गवर्नर के प्रवक्ता अत्ताउल्लाह खोगयानी ने एएफपी को बताया, ‘‘हमले में मरने वालों की संख्या 15 हो गई है और 14 घायल हुए है.’’ गवर्नर के कार्यालय ने इससे पहले एक बयान में मरने वालों की संख्या छह और घायलों की संख्या 12 बताई थी. हाल में हस्का मिना प्रांत के एक पूर्व गवर्नर का निधन हो गया था और उनके अंतिम संस्कार के दौरान यह हमला हुआ.

प्रांतीय स्वास्थ्य निदेशक नाजिब कमावाल ने हमले में मरने वालों की संख्या की पुष्टि की है. इस हमले की तत्काल किसी भी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है.

Back to top button