अचानक चीन में हुआ कुछ ऐसा जिसे देख हैरान हो गई पूरी दुनिया…

सूरज के उगते और डूबते समय आसमान का रंग नारंगी या हल्के लाल रंग का दिखाई देता है। लेकिन चीन के आसमान की जो तस्वीर इंटरनेट (Internet) पर वायरल हो रही है वो लोगों को डरा रही है। दरअसल, सोशल मीडिया पर कई वीडियो और फोटो वायरल हो रही है जो लोगों को डरा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और फोटो में चीन के आसमान का रंग सुर्ख लाल दिखाई दे रहा है। लाल रंग का आसमान देखने के बाद लोग इसे दुनिया के अंत की शुरुआत कह रहे हैं।

ट्विटर (Twitter) पर कुछ वक्त से चीन की ऐसी तस्वीरें और वीडियोज शेयर हो रहे हैं, जिसमें चीन का आसमान सुर्ख लाल दिखाई दे रहा है। सबसे पहले यह डरावना मंजर 7 मई को चीन के ज़्होशान शहर में दिखाई दिया। जो पहले किसी के समझ में नहीं आया। लोगों के अंदर इसे लेकर उत्सुकता पैदा हो गई कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है?

लाल आसमान की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद लोग तरह-तरह की बातें करने लगे हैं। कई लोग इसे ‘चीन के किए पापों का नतीजा’ बता रहे हैं। तो कुछ इसे ‘दुनिया खत्म होने वाली है और ये उसी की शुरुआत है’ कह रहे हैं। वहीं, कुछ लोग इसपर विज्ञान की नजर से तर्क दे रहे है।

https://twitter.com/AnonOpsSE/status/1523726422652731393?

Back to top button