इंसान को मृत्यु आने से पहले मिलने लगते हैं ऐसे संकेत

जो इंसान इस संसार में आया है उसको एक दिन जाना ही होगा। यह सत्य है इसको कोई नहीं टाल सकता है। यह इस संसार का नियम है। ऐसे में फिर भी सभी को मौत का भय सताता रहता है और सभी मौत से डरते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मौत का पता कैसे चल सकता है, आज हम आपको ऐसे ही कुछ बताने वाले है।

मिलते है ये संकेत:

शिवपुराण के अनुसार जिस व्यक्ति के सिर पर गिद्ध, कौवा या कबूतर आकर बैठ जाता है उसकी मौत एक महीने में होना तय होती है।

अगर किसी व्यक्ति का शरीर अचानक पीला व सफेद पड़ जाए और लाल निशान दिखाई दे तो समझ जाइए कि व्यक्ति की मृत्यु 6 महीने के भीतर होने वाली है।

जिस मनुष्य की आंख, कान, मुंह और जीभ ठीक से काम न करें उसकी भी मृत्यु 6 महीने के अंदर होना तय होती है।

जिस व्यक्ति को चंद्रमा या सूर्य के आस-पास काला या लाल घेरा दिखाई देने लगे तो समझ जाएं उस इंसान की मौत 15 दिन के अंदर होने वाली है।

जब किसी इंसान को जल, घी, तेल या दर्पण में अपनी परछाई न दिखाई दें तो उसकी आयु 6 महीने से अधिक नहीं रहती है और वह मरने वाला होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button