ऐसे लूट लिए जाते है दिल्ली GB रोड पर जाने वाले लोग.. आज ही हुआ होश उड़ा देने वाला कांड

देश की राजधानी दिल्ली के बीच में एक ऐसा नरक है जहां जिंदगी सांस भी ले रही थी लेकिन मौत से बदतर हाल में. दिल्ली का एक ऐसा बाजार जहां हर रात जिस्मों की नीलामी होती है. दिल्ली पुलिस ने इस नरक से चार लड़कियों को आजाद कराया. आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसे सच के बारे में जिसने राजधानी के दामन में एक कभी न मिटने वाला काला दाग लगा दिया है. बेटी पैदा होने पर खुशियां मनाई जाती है दिल्ली के जी बी रोड पर.

ऐसे लूट लिए जाते है दिल्ली GB रोड पर जाने वाले लोग.. आज ही हुआ होश उड़ा देने वाला कांडमौजूदा खबर अनुसार बता दें कि जीबी रोड के कोठे पर हरियाणा के एक व्यापारी से मारपीट करके 20 हजार रुपये लूट लिए गए. गनीमत रही कि लुटे-पिटे व्यापारी को कोठे के नीचे ही पुलिसवाले मिल गए. व्यापारी की आपबीती सुन पुलिस ने फौरन कोठे पर दबिश दी. लूटपाट करने वाले मौके पर ही पकड़े गए. उनसे लूटे गए सारे रुपये रिकवर हो गए. इन बदनाम गलियों में जाने से पहले आपको 1000 बार सोच लेना चाहिए, क्योंकि ये जगह किसी नर्क से कम नहीं है.

गौरतलब है कि इस वारदात के बाद पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी जीबी रोड पर दलाली के बहाने लोगों को टारगेट करते रहे हैं. दोनों के खिलाफ लूटपाट करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस के अनुसार 24 वर्षीय संजीत सिंह (बदला हुआ नाम) यमुनानगर में रेस्तरां चलाते हैं. रेस्तरां के लिए कुछ सामान खरीदने कल दोपहर जीबी रोड गए थे. वहां एक युवक ने सस्ता माल दिलाने का झांसा देकर कोठे के ऊपर ले गए.

बता दें कि संजीत ने उस दलाल को किसी से बात करते सुना- आज सही मुर्गा फंसा है, आज खूब पैसे मिलेंगे. यह सुनकर संजीत ने वहां से निकलने की कोशिश की लेकिन उस दलाल ने अपने साथी के साथ उन्हें घेर लिया. थप्पड़ मारे और दोनों हाथ पकड़ लिए, दूसरे ने पेट में घूंसे मारे. पैंट की जेब से जबरन पर्स निकाल लिया, जिसमें 20100 रुपये थे. उसके बाद संजीत को बुरी तरह धमकाया कि यह जीबी रोड है, यहां मारकर डाल देंगे तो पता भी नहीं चलेगा.

देखिये वीडियो !!

बताते चलें कि पुलिस को शिकायत नहीं करने की धमकी देकर कोठे से भगा दिया. संजीत सीढ़ियों से नीचे उतरे तो पुलिस की पट्रोलिंग टीम मिल गई.उनकी जेबों से लूट की रकम भी मिल गई. आरोपियों की पहचान बुटन शाहनी उर्फ हड्डी (25) और अशोक शाहनी उर्फ पटले (40) के तौर पर हुई. दोनों बिहार के गोपालगंज और सहरसा जिले के रहने वाले हैं.

 

Back to top button