साड़ी पहनकर कॉलेज आई लड़की, टीचर के सामने कर दी ऐसी हरकत

कॉलेज में लड़कियां पढ़ने जाती हैं, लेकिन इस दौरान भी वो खूबसूरत नजर आए, इसलिए खूब सजती संवरती भी हैं. साथ ही वे शॉर्ट्स से लेकर सलवार और जींस में नजर आती हैं. लेकिन क्या आपने कभी किसी लड़की को साड़ी में देखा है? शायद नहीं देखा होगा, लेकिन कई बार कुछ खास मौकों पर लड़कियां साड़ी में दिख जाती हैं. ऐसे में उनके लिए स्पोर्ट्स या अन्य चीजों में हिस्सा लेना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. लेकिन आज जो हम वीडियो दिखाने जा रहे हैं, उसमें साड़ी में नजर आ रही लड़की अपनी टीचर्स के सामने कुछ ऐसी कर देती है, उनका मुंह का खुला का खुला रह जाता है. लेकिन इस अद्भुत नजारे को देखकर टीचर्स मुस्कुराने से खुद को रोक नहीं पाती हैं.

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि पूरा हॉल छात्रों से भरा पड़ा है. सामने की कुर्सी पर कुछ महिला टीचर्स बैठी हुई हैं. इस बीच दनदनाती हुई काली साड़ी में एक लड़की आती है, जो मुस्कुरा रही है. लेकिन अगले ही पल वो साड़ी में ही गुलाटी मारने लग जाती है. लड़की के इस स्टंट को देखकर वहां मौजूद टीचर्स और अन्य लोग हैरान हो जाते हैं. सभी का मुंह खुला का खुला रह जाता है. उन्हें देखकर ऐसा लगता है कि वे यकीन ही नहीं कर पा रहे हैं कि कोई साड़ी में भी ऐसा स्टंट कर सकता है. लेकिन लड़की स्टंट परफॉर्म करने के बाद मुस्कुराती हुई आगे बढ़ जाती है. इस लड़की का नाम शालू किरार (Shalu Kirar) है, जो एक जिमनास्ट हैं.

इंस्टाग्राम पर शालू ने खुद इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि मुझे खुद भी नहीं पता था कि ऐसा होगा. फिर वीडियो पर लिखा है कि मेरे कॉलेज की टीचर्स भी हैरान हो गईं. बता दें कि शालू को इंस्टाग्राम पर 15 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. वे अक्सर जिमनास्टिक करने के वीडियो शेयर करती रहती हैं. इतना ही नहीं, शालू ‘इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन 9’ की विजेता भी रह चुकी हैं. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है. लोग इसे खूब देख रहे हैं. साथ ही साथ भरपूर कमेंट्स भी कर रहे हैं. अब तक इस वीडियो को 6 करोड़ 99 लाख लोगों ने देखा है. वहीं, लाखों लोगों ने इसे लाइक किया है, जबकि 76 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को शेयर किया है. इसके अलावा 55 सौ से भी ज्यादा कमेंट्स आए हैं

वीडियो पर कमेंट करते हुए चिकु नाम के शख्स ने लिखा है कि टीचर्स का एक्सप्रेशन देख ऐसा लग रहा है मानो वो कहना चाह रही हैं कि हमारी छोरियां, छोरों से कम हैं क्या? शिवाय नाम के यूजर ने कमेंट किया है, ‘गर्ल रॉक्ड, टीचर शॉक्ड’ यानी लड़की ने मचाया धमाल, लेकिन टीचर्स हुईं हैरान. आयशा खान ने अपने कमेंट में लिखा है कि ऐसी हरकतें लड़कियों को शोभा नहीं देतीं. वहीं, दीपक वाघ ने लिखा है कि साड़ी में ऐसा स्टंट, वाकई में लाजवाब!

Back to top button