अभी अभी : काबुल में गृह मंत्रालय की नई इमारत के पास हुआ जोरदार धमाका, लोगों में दिखी दहशत

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में धमाका हुआ है. धमाका गृह मंत्रालय की नई इमारत के पास हुआ है. मंत्रालय परिसर के अंदर मौजूद पुलिस अधिकारियों का मानना है ये आतंकी हमला है.अभी अभी : काबुल में गृह मंत्रालय की नई इमारत के पास हुआ जोरदार धमाका, लोगों में दिखी दहशत

बता दें इससे पहले इस महीने की शुरुआत में भी काबुल सिलसिलेवार धमाकों से दहल उठा था. ये धमाके काबुल के कला-ए-फतुल्लाह इलाके में हुए. जिन अलग-अलग जगहों पर धमाके हुए  उनमें से एक पुलिस हेडक्वार्टर भी था.

काबुल में दो आत्मघाती हमलों में हुई थी 29 लोगों की मौत

हाल ही में काबुल में दो आत्मघाती हमलों में करीब 29 लोगों की मौत हो गई थी. इनमें 9 पत्रकार भी शामिल थे. 30 अप्रैल को जब पहला हमला हुआ था, तब वहां पर कई लोग घायल लोगों की मदद करने पहुंचे थे. लेकिन तभी वहां दूसरा धमाका हो गया.

Back to top button