बाराबंकी में मूर्ति विसर्जन से लौट रहे लोगों पर पथराव और हुई आगजनी, 7 लोग अरेस्ट

बाराबंकी. रविवार को मूर्ति विसर्जन कर ट्रैक्टर ट्रॉली से वापस लौट रहे लोगों पर कुछ लोगों ने पत्थर फेंक दिया। इसके बाद दो गुटों में झड़प हो गई। इस बीच देवकली चौराहे पर एक पक्ष के गुस्साए लोगों ने दुकानों में आग लगा दी। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया । 
बाराबंकी में मूर्ति विसर्जन से लौट रहे लोगों पर पथराव और हुई आगजनी, 7 लोग अरेस्ट

पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया

-हालात को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। बवाल करने वाले 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आस-पास के गांवों में माहौल खराब करने वालों की पहचान पुलिस कर रही है।

पथराव से बढ़ा बवाल

– प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अहमदपुर गांव के पास एक तरफ से ताजिया और दूसरी तरफ से मूर्ति विसर्जन के लिए आस- पास के गांवों की ट्रॉलियां गई थी। दोपहर में गगया, न्यौछाना,चेटौली,बामोरा,सहित कई गांवों की मूर्ति बघरौआ घाट गई थी। वहां से वापस आते समय अहमदपुर बाजार किसी ने एक ट्रॉली पर पथराव कर दिया, जिसका विरोध होते ही दोनों पक्षों में कहा सुनी के बाद मारपीट शुरू हो गयी।

इसे भी देखें:- राहुल को उनके संसदीय क्षेत्र अमेठी जाने की नहीं मिली इजाजत, प्रशासन ने कही ये बड़ी बात…

आगजनी में 15 दुकानों को नुकसान

– बाराबंकी के जैदपुर और सफदरगंज थाना क्षेत्र की सीमाओं के पास पड़ने वाले गांवों में बवाल हुआ है । दो गुटों की कहासुनी के बाद भड़के इस बवाल में उपद्रवियों ने 15 दुकानों, दो चार पहिया वाहनों को आग के हवाले कर दिया।
– मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालात को देखते हुए डीएम और एसपी ने मौके पर जाकर जायजा लिया। गांवों में पीएससी के साथ साथ 6 थानों के पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।
Back to top button