बच्ची को हुआ पेट दर्द तो पता चला 4 महीने की है…

  • बठिंडा.शहर में 13 साल की बच्ची से पड़ोसी युवक पांच महीने से रेप करता रहा। लड़की के पेट में दर्द होने पर जब उसका सरकारी अस्पताल में चेकअप करवाया तो पता चला वह चार महीने की गर्भवती है। थाना सिविल लाइन पुलिस ने बच्ची और उसके परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बच्ची को हुआ पेट दर्द तो पता चला 4 महीने की है...
    मामले की जानकारी मिलते ही थाना सिविल लाइन के एसएचओ कुलदीप सिंह ने अस्पताल में पहुंचकर लड़की के परिजनों और बच्ची से बातचीत की। बच्ची ने बताया कि उनका 22 साल का पड़ोसी 5 महीने से उससे रेप कर रहा था। आरोपी ने उसे धमकी दी थी कि अगर किसी को बताया तो वह उसके मां-बाप को जान से मार देगा।
    बच्ची के परिजनों ने बताया कि शनिवार को बच्ची के पेट में अचानक दर्द उठने पर वह उसे पहले नजदीक एक निजी अस्पताल में उसका चेकअप करवाने गए तो वहां से उन्हें उसके गर्भवती होने का पता चला। इसके बाद वह उसे सरकारी अस्पताल ले आए। यहां महिला रोगों की माहिर डा. हरमीत कौर ने बच्ची की गर्भवती होने की पुष्टि की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
Back to top button