शेयर बाजार : सेंसेक्स 1240 और निफ्टी 385 अंक चढ़ा; रॉकेट बना रिलायंस का शेयर

आज स्टॉक मार्केट में शानदार तेजी देखने को मिली है। पिछले हफ्ते शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। वहीं आज बाजार के दोनों मुख्य सूचकांक शानदा बढ़त के साथ बंद हुए हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज () के स्टॉक में जारी तेजी ने बाजार को बढ़त हासिल करने में मदद की। आज सेंसेक्स अंक और निफ्टी अंक पर बंद हुआ।

सोमवार के कारोबारी सत्र में बाजार बढ़त के साथ खुला। इसके बाद बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। इस तेजी का श्रेय रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर को दिया जा रहा है।

आज सेंसेक्स 1,240.90 अंक या 1.76 फीसदी की तेजी के साथ 71,941.57 अंक पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 385.00 अंक या 1.80 प्रतिशत चढ़कर 21,737.60 अंक पर पहुंच गया।

बाजार बंद होते समय निफ्टी पर लगभग 1963 शेयर हरे और 1393 शेयर लाल निशान पर बंद हुआ।

निफ्टी पैक का हाल

निफ्टी पर टॉप गेनर ओएनजीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अदाणी एंटरप्राइजेज, कोल इंडिया और अदाणी पोर्ट्स रहे, जबकि सिप्ला, आईटीसी, एलटीआईमाइंडट्री, बजाज ऑटो और इंफोसिस टॉप लूजर रहे।

इन सेकटरों में आई तेजी

अगर सेक्टरों में देखें तो ऑयल एंड गैस इंडेक्स 5 प्रतिशत, पावर इंडेक्स 3 प्रतिशत और कैपिटल गुड्स इंडेक्स 2 प्रतिशत चढ़ गए। वहीं, बीएसई मिडकैप इंडेक्स 1.7 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स एक फीसदी बढ़ा।

सेंसेक्स के टॉप गेनर और लूजर स्टॉक

सेंसेक्स कंपनियों में, रिलायंस इंडस्ट्रीज ने लगभग 7 फीसदी की तेजी आई। इसने आज बाजार की तेजी में सबसे अधिक योगदान दिया। इसके अलावा

टाटा मोटर्स, पावर ग्रिड, लार्सन एंड टुब्रो, कोटक महिंद्रा बैंक, एनटीपीसी, टाइटन और अल्ट्राटेक सीमेंट के स्टॉक भी बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं, आईटीसी, इंफोसिस, जेएसडब्ल्यू स्टील, टेक महिंद्रा और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर टॉप लूजर रहे।

ग्लोबल मार्केट का हाल

एशियाई बाजारों में, सियोल, टोक्यो और हांगकांग सकारात्मक क्षेत्र में रहे जबकि शंघाई निचले स्तर पर बंद हुआ। यूरोपीय बाजार अधिकतर गिरावट पर कारोबार कर रहे थे। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार मिले-जुले रुख पर बंद हुए थे।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.18 प्रतिशत गिरकर 83.40 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 2,144.06 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची।

सीमित दायरे में रुपया

आज डॉलर के मुकाबले रुपया सीमित दायरे में खुला है। इंटरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.14 पर खुली। दिन के दौरान, इसने अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 83.13 का उच्चतम स्तर और 83.15 का निचला स्तर देखा। इसके बाद अंततः डॉलर के मुकाबले 83.14 (अनंतिम) पर बंद हुई, जो पिछले बंद से 3 पैसे कम है।

गुरुवार को सीमित कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 1 पैसे बढ़कर 83.11 पर बंद हुआ।

Back to top button