सौतेली मां ने बेटी को उतारा मौत के घाट, शव का किया ऐसा बुरा हाल की देखने वालों की रूह काप उठी

जब एक मां ही अपने बच्चाें की हत्या करने लगा जाएं, ताे इस देश का क्या हाेगा। कुछ एेसा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पर एक मां ने अपनी ही बेटी की हत्या कर उसके दाे टुकड़े करके अलमारी में रखा दिए। यह ताजा मामला उत्तराखंड की राजधानी देहरादून का हैं। पुलिस ने महिला काे काबू करके अागे की जांच शुरू कर दी हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार देहरादून नगर कोतवाली इलाके में रहने वाली मीनू आहूजा ने पटेल नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, कि उनकी सौतेली बेटी प्राप्ति गायब हाे गई हैं। महिला ने अपनी रिपाेर्ट में कोतवाली इंचार्ज बीडी जुयाल काे बताया था कि उसने अपनी बेटी काे दिल्ली छोड़ा था, जिसके बाद से उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है। 

बिग भी ने ट्विटर पर कांग्रेस को किया फॉलो, पार्टी ने बोला धन्यवाद

पुलिस इंचार्ज ने जब महिला से पूछताछ की, ताे महिला घबरा गई और अजीब-अजीब  बातें करने लगी, जिसके बाद पुलिस को उस पर शक हुअा अौर उससे सख्ती से बात की, फिर उसने अपना जुर्म माना। महिला ने बताया कि पहले तो उसने लड़की के सिर पर चोट की और जब लड़की की मौत हो गई तो शव के दो टुकड़े कर शव काे कमरे की एक अलमारी में रखा दिया। पुलिस ने शव काे अपने कब्जे में कर अागे की कार्यवाही शुरु कर दी हैं। पुलिस ने महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Back to top button