बेटी को शराब पिलाकर सौतेला बाप करता था दुष्कर्म

बटाला। नौवीें की नाबालिग लड़की से उसका सौतेला पिता डरा धमका पिछले एक साल से दुष्कर्म कर रहा था। वह लड़की को पहले जबरन शराब पिलाता था और फिर उसके साथ दुष्‍कर्म करता था।पीडि़ता किसी तरह सौतेले पिता के चंगुल से निकल अपने पहले पिता के पास पहुंची और पड़ोसन को सारी आपबीती सुनाई। इसके बाद लड़की की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया।बेटी को शराब पिलाकर सौतेला बाप करता था दुष्कर्म

थाना सिटी बटाला के एसएचओ विश्वामित्र शर्मा ने बताया कि पीडि़ता अमृतसर के नमक मंडी इलाके की रहने वाली है। उसकी मां ने दस साल पहले उसके पिता को छोड़ कर घर से भाग कर बटाला के विजय कुमार से शादी कर ली थी। जून 2017 को उसकी मां उसे उसके पिता के पास से यह कह कर साथ ले गई कि अमृतसर दरबार साहिब में माथा टेकने ले जाना है। इसके बाद उसकी मां उसे अपने साथ अपने दूसरे पति के घर ले गई।

एसएचओ ने बताया कि सौतेला पिता नशा करने का आदी है। वह उससे जबरन बाल मजदूरी करवाता था। इसके बाद जब भी उसकी मां बाहर काम पर गई होती तो सौतेला पिता उसे जबरन शराब पिलाता और उसके साथ दुष्कर्म करता। वह जुबान बंद रखने के लिए लड़की को जान से मारने की धमकी देता। वह करीब एक साल से उसे शराब पिला कर डरा धमका कर दुष्कर्म करता आ रहा था। उसका घर से बाहर आना जाना भी उसने बंद कर रखा था।

पीडि़त लड़की ने बताया कि पिेछले दिन उसका सौतेला पिता नहा रहा था। इसी दौराप वह किसी तरह उससे आंख बचा कर घर से भाग निकली और अमृतसर अपने घर पर अपने पिता के पास आ पहुंची। इसके बाद अपनी पड़ोस की आंटी को अपने सौतेले पिता की करतूत के बारे में बताया। इसके बाद पड़ोसन उसे पुलिस के पास ले गई। एसएचओ ने कहा कि पीडि़ता के बयानों पर उसके सौतेले पिता विजय कुमार के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button