दुनिया की सबसे महंगी Vodka की बोतल चोरी, कीमत जानकर उड़ जायेंगे होश….PHOTOS

दुनिया की सबसे महंगी वोदका की बोतल चोरी हो गई है.
बोतल की कीमत 1.3 मिलियन डॉलर यानी करीब 8.25 करोड़ रुपए बताई जा रही है.
इस बोतल को रूस की कंपनी Dartz Motorz ने बनाया था.
इसका नाम russo baltique vodka था.
इस बोतल की वोदका तो कीमती थी ही, साथ ही ये खास इसलिए भी थी क्योंकि इस बोतल को सोने-चांदी से बनाया गया था. इसमें महंगे जवाहरात भी लगे थे.

अब कैफे के मालिक Brian Engberg ने फेसबुक पर इस बोतल के चोरी होने की जानकारी दी है. उन्होंने बताया है कि रात में किसी ने कैफे की चाभियां चुराकर ये कारनामा अंजाम दिया.






