बदरीनाथ के कपाट खोलने को तिथि तय करने की प्रक्रिया शुरू

गोपेश्वर(चमोली): श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खोलने का मुहूर्त निकालने के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए तीर्थ पुरोहित गाडू घड़े (तेल पात्र) को लेकर इस वर्ष के बारीदार (विशेष पुरोहित) के घर पहुंचे। यहां तेल कलश की पूजा-अर्चना की गई।बदरीनाथ के कपाट खोलने को तिथि तय करने की प्रक्रिया शुरू

विदित हो कि वसंत पंचमी के मौके पर टिहरी जिले के नरेंद्रनगर स्थित राजमहल में श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि निकाली जाती है। इससे पहले पांडुकेश्वर से तेल पात्र नरेंद्रनगर ले जाया जाता है। शुक्रवार को तीर्थ पुरोहित जोशीमठ स्थित नृसिंह मंदिर से तेल पात्र को लेकर पांडुकेश्वर पहुंचे। 

यहां सबसे पहले तेल पात्र की पूजा-अर्चना की गई। शनिवार को तेल पात्र जोशीमठ के योग-ध्यान बदरी मंदिर ले जाया जाएगा। पूजा-अर्चना के बाद पात्र को लेकर पुरोहित नरेंद्रनगर के लिए रवाना होंगे।

Back to top button