ब्रज में होली का उत्सव शुरू, देखें रंगोत्सव का पूरा शेड्यूल

देशभर में ब्रज की होली अधिक प्रसिद्ध है। ब्रज में होली की शुरुआत बसंत पंचमी के साथ हो गई है और और ये सिलसिला लगातार 40 दिनों तक जारी रहेगा। सनातन धर्म में बसंत पंचमी के अवसर पर होली का डंडा गाड़ा जाता है। इसका मतलब यह होता है कि होली के त्योहार शुरुआत हो गई है। इस बीच वृंदावन, मथुरा और बरसाना में अलग-अलग तरह की होली खेली जाती है।
इस उत्सव में अधिक संख्या में लोग शामिल होते हैं और होली के पर्व को उत्साह के साथ मनाते हैं। साथ ही राधा-कृष्ण की भक्ति में लीन हो जाते हैं। अगर आप भी इस होली में शामिल होने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आइए आपको बताते हैं ब्रज में कब कौन सी होली खेली जाएगी।
ब्रज होली 2024 का शेड्यूल (Braj Holi 2024 Schedule)
17 मार्च 2024 – इस दिन नंदगांव में फाग आमंत्रण उत्सव होगा और बरसाना में लड्डू की होली खेली जाएगी।
18 मार्च 2024 – इस दिन बरसाना में लठमार होली होगी।
19 मार्च 2024 – नंदगांव में लठमार होली का उत्सव मनाया जाएगा।
20 मार्च 2024 – रंगभरनी एकादशी के अवसर पर वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर और श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर होली के रंग देखने को मिलेंगे।
21 मार्च 2024- इस दिन गोकुल में छड़ीमार होली खेली जाएगी। साथ ही बांके बिहारी मंदिर में फूलों की होली होगी।
24 मार्च 2024 – होलिका दहन होगा।
25 मार्च 2024 – पूरे ब्रज में होली का उत्सव मनाया जाएगा और रंग-बिरंगे रंग और पानी की होली खेली जाएगी।
26 मार्च 2024 – इस दिन दाऊजी हुरंगा होगा।
02 अप्रैल 2024 -वृंदावन के रंगजी मंदिर में होली उत्सव का आयोजन किया जाएगा।
इसलिए अनूठी है ब्रज की होली
ब्रज में होली के उत्सव में शामिल होने के लिए श्रद्धालु देश-विदेश से आते हैं। इस पर्व के आने का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। लठमार होली के साथ ब्रज की संस्कृति भी श्रद्धालुओं को झंकृत करती है। ब्रज में होली उत्सव के दौरान गीत, पद-गायन की पंरपरा प्राचीन समय से चली आ रही है। ब्रज में होली के कार्यक्रमों की शुरुआत बसंत पंचमी से हो जाती है।





