एक छोटी सी गलती से Starbucks को हुआ 16000 हजार करोड़ का फायदा, जानें कैसे…

कोई भी ब्रांड कितना भी बड़ा क्यों न हो, प्रचार करने की जरूरत हर किसी की होती है. एडवरटाइजिंग (Advertising) के पीछे कंपनियां हजारों करोड़ रुपये खर्च करती हैं. ऐसे में अगर किसी कंपनी का मुफ्त में विज्ञापन हो जाए तो कितनी अच्छी बात होगी. अमेरिकन कॉफी कंपनी Starbucks को करीब 2.3 बिलियन डॉलर (16000 हजार करोड़) का मुफ्त में विज्ञापन हो गया. गेम ऑफ थ्रोन्स (GoT) के एक एपिसोड में डार्क शैडो के बीच कॉफी का एक कप दिखाई देता है. यह फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. online frenzy ने इसपर चुटकी लेते हुए कहा कि यह तो Starbucks कॉफी है.

इन घटना पर HBO नेटवर्क का कहना है कि ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ के फाइनल सीजन के चौथे एपिसोड में जो कॉफी कप दिखा था, वह एक गलती थी. न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, यह एक कॉफी कप ही है, जिसे शूटिंग के दौरान पास के कॉफी शॉप से मंगाया गया था. गलती से वह सीन में दिख रहा है, जिस पर ध्यान नहीं दिया गया.

ऐसे तुरंत वापस पाएं खाते से कटा लेकिन ATM से नहीं निकला पैसा, जानें कैसे…

एडवरटाइजिंग दुनिया के जानकारों का कहना है कि माउथ पब्लिसिटी की वजह से Starbucks को काफी फायदा मिला है. कम से कम उसे 2.3 बिलियन डॉलर मुफ्त एडवरटाइजिंग का फायदा पहुंचा है.

Back to top button