देश की जनता को मूर्ख बना रही है BJP: शिवसेना सांसद

पुणे. शिवसेना के सांसद श्रीरंग बार्ने के नेतृत्व में पुणे में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आवश्यक वस्तुओं विशेष कर पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों को लेकर केन्द्र में बीजेपी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. शिवसेना ने पिंपरी के समीप बाबा साहब अम्बेडकर के प्रतिमा के समक्ष पार्टी के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन के लिए एकत्र हुए. पार्टी के सांसद बार्ने ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि वे न सिर्फ महाराष्ट्र बल्कि पूरे देश की जनता को मूर्ख बना रहे हैं.Srirang Barne MP of Shiv Sena

उन्होंने कहा कि यदि मंहगाई पर नियंत्रण नहीं रखा गया तो हम भाजपा को सबक सिखायेंगे. बार्ने ने वस्तुओं के बढ़ते दाम के लिए मोदी को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी सरकार द्वारा किसानों के लिए राहत पैकेज की घोषणा किसानों तक नहीं पहुंचने और किसानों का अभी भी आत्महत्या करने का सिलसिला जारी है.

यूएन में सुषमा के भाषण पर बोले राहुल- कांग्रेस की उपलब्धियों के लिए शुक्रिया

उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों से झूठे वादे कर उनके जीवन से खिलवाड़ कर रही है. ऋण माफी की घोषणा से कोई भी किसान लाभान्वित नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार तीन वर्ष में पूरी तरह विफल रही. उन्होंने कहा कि शिवसेना इसे बर्दाश्त नहीं करेगी. उन्होंने कहा कि शिवसेना सत्ता की भूखी नहीं है. पार्टी राज्य के जनता के साथ है. बीजेपी को हम राज्य की जनता के अहित का काम करने की अनुमति नहीं देंगे. शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने मोदी के खिलाफ नारे लगाये और ‘मोदी हाय हाय’ और ‘मोदी वापस जाओ’ लिखे हुए बैनर लहराये.

Back to top button