बर्थडे स्पेशल: श्रीदेवी ने अपने आखिरी जन्मदिन को कुछ इस तरह से किया था Celebrate, देखे वीडियो

बाॅलीवुड की जानी-मानी दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त काे हुआ था। इस साल 24 फरवरी काे श्रीदेवी ने दुनिया काे अलविदा कह दिया था। जन्मद‍िन के खास मौके पर एक्ट्रेस से जुड़ी यादों के बहाने फैंस श्रीदेवी को याद कर रहे हैं। सोशल मीडिया में एक वीड‍ियो तेजी से वायरल हो रहा है, कहा जा रहा है कि ये श्रीदेवी के आख़िरी बर्थडे सेल‍िब्रेशन का वीडियो है।

पिछले साल के इस बर्थडे पार्टी में एक्ट्रेस श्रीदेवी, ऐश्वर्या राय, रेखा, रानी मुखर्जी, शबाना आजमी, मनीष मल्होत्रा संग अपना जन्मद‍िन मनाते दिख रही हैं। श्रीदेवी के प्रशंसक इस वीडियो को सोशल मीडिया में साझा कर रहे हैं। वायरल वीड‍ियो में श्रीदेवी के लिए मौजूद सेलेब्स बर्थडे सॉन्ग भी गा रहे हैं। श्रीदेवी के जन्मद‍िन पर हर साल ग्रैंड पार्टी का आयोजन होता रहा है।

इस बार उनकी बेटी जाह्नवी ने मां-पापा के साथ बचपन की तस्वीर शेयर करके जन्मद‍िन की बधाई दी है। श्रीदेवी, फिल्म निर्माता बोनी कपूर की दूसरी पत्नी थीं। बोनी से शादी के बाद श्रीदेवी ने एक्टिंग छोड़ दिया था।

हालांकि बाद में उन्होंने बॉलीवुड कमबैक किया और ‘इंग्लिश विंग्लिश’ ‘मॉम’ जैसी फिल्मों में उल्लेखनीय भूमिकाएं निभाई। इस साल फरवरी में श्रीदेवी एक रिश्तेदार की शादी के लिए दुबई गई थीं, होटल के बाथरूम में उनकी मौत हो गई थी। श्रीदेवी की असमय मौत से उनके प्रशंसकों में मायूसी छा गई थी।

श्रीदेवी के जन्मदिन पर जाह्नवी ने शेयर की भावुक तस्वीर

https://www.instagram.com/p/BmaMSByg9j7/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

Back to top button