पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर में बनेगा आध्यात्मिक पार्क, 27 करोड़ रुपए होंगे खर्च
जयपुर/अजमेर.पुष्कर में स्थित दुनिया के एकमात्र ब्रह्मा मंदिर में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु अब नए आध्यात्मिक अनुभव से गुजरेंगे। इस मंदिर के कायाकल्प और नए निर्माण के लिए 27 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। निर्माण के लिए आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया से भी मंजूरी मिल गई है। मंदिर परिसर में अब आध्यात्मिक पार्क विकसित किया जाएगा। इसमें चार युगों की यात्रा दिखाई जाएगी।

– इसके अलावा 700-800 लोगों के बैठने के लिए ओपन एयर थियेटर के अलावा एक यज्ञशाला होगी। दिव्यांगों और बुजुर्गों को दर्शन में होने वाली कठिनाई को देखते हुए एलिवेटर लगाया जाएगा।
– मंदिर का नया एंट्री प्लाजा भी बनेगा। 500 वाहनों की पार्किंग बनेगी तथा मंदिर प्रांगण में बने शौचालय को शिफ्ट किया जाएगा। अभी मंदिर परिसर 2 बीघा में है।
– सुविधाओं के विकास के लिए इसके आसपास की 9 बीघा जमीन भी खाली कराकर मंदिर को सौंपी जा चुकी है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे10 अक्टूबर को यहां भूमि पूजन और विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगी।
अजमेर कलेक्टर गौरव गोयल ने बताया कि मंदिर को नया स्वरूप दिया जा रहा है। नए एंट्री प्लाजा के अलावा पार्किंग बनेगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एलिवेटर लगाया जाएगा। सबसे खास यहां बनने वाला आध्यात्मिक पार्क होगा।





