वाराणसी: सपा नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

बीस वर्ष से नाव बांधने की रंजिश में आज यहां समाजवादी पार्टी की युवजन सभा के नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद से क्षेत्र में दहशत है।

सपा युवजन सभा के वाराणसी के सचिव प्रभु साहनी की आज दिन में कुछ लोगों ने सिंधिया घाट के पास गोली मारकर हत्या कर दी। साहनी का नाव बांधने को लेकर रिश्तेदारों से लंबे समय से झगड़ा चल रहा था। आज प्रभु साहनी जैसे ही संकठा मन्दिर से दर्शन के बाद सिंधिया घाट पहुंचा, वहां पर घात लगाए बदमाशों ने सीने में तीन गोलियां दाग दी।

ताबड़तोड़ गोली चलने के बाद वहां पर खलबली मच गई। गंभीर रूप से जख्मी प्रभु साहनी को लेकर वहां पर मौजूद लोग अस्पताल भागे लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर हत्यारों की तलाश में जुट गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से 9 एमएम का एक खोखा बरामद किया है। 

दूर-दराज इलाकों के बच्चों को ये साइंटिफिक बस विज्ञान से कराएगी रूबरू

दशाश्वमेध निवासी प्रभु साहनी हर हफ्ते में शुक्रवार को नाव से संकठा माता मंदिर में दर्शन करने जाता था, आज भी दर्शन करके वापस आते समय सिंधिया घाट से संकठा माता मंदिर जाने वाली सीढिय़ों पर घात लगाए बदमाशो ने प्रभु साहनी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर उसकी हत्या कर दी। अपृष्ट जानकारी के अनुसार प्रभु साहनी का भी आपराधिक इतिहास है और उसके खिलाफ भी कई मुकदमे दर्ज हैं।  

वाराणसी में प्रभु साहनी मल्लाहों के बड़े नेता माने जाते थे। परिवार के मुताबिक नाव को लेकर पुरानी रंजिश बताई जा रही है। कुछ दिन पहले भी झगड़ा हुआ था। हत्या के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। प्रभु सहानी ने नगर निगम चुनाव में बंगालीटोला वार्ड से पार्षद प्रत्याशी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button