SP-BSP Alliance : श्रीकांत शर्मा का बुआ के बबुआ पर तंज़

मथुरा। समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी के गठबंधन की घोषणा होते ही न केवल भारतीय जनता पार्टी में बल्कि सभी राजनीति पार्टी में हलचल का मौहाल बना हुआ है गठबंधन की घोषणा के बाद ही उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता एवं ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने भी एक तीखा तंज़ अखिलेश यादव पर कस दिया ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने अखिलेश यादव पर निशाना सांधते हुए कहा जो अपने पिता और चाचा का न हुआ, वो भला ‘बुआ’ (बसपा प्रमुख मायावती) का क्या होगा।
उन्होंने दोनों दलों के गठबंधन की वजह पर कहा, “यह गठबंधन मोदी की बढ़ती ताकत से घबराकर किया गया है। आने वाले चुनावों में प्रदेश की जनता इस गठबंधन को उसी तरह नकार देगी जिस तरह 2014 में ‘राहुल और अखिलेश के साथ’ को नापसंद कर दिया था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘बसपा और सपा लोकसभा चुनाव के लिए एक साथ आए हैं। यह एक मौकापरस्त रिश्ता है जो कभी कामयाब नहीं हो सकेगा।”
ये भी पढ़ें:- कुम्भ मेला : आईएसआईएस ने जारी किया धमकी भरा आडियो टेप 
उन्होंने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के लिए कहा, “जिस शख्स ने अपने स्वार्थ के लिए पिता और चाचा को भी किनारे कर दिया, वो भला बुआ का क्या साथ देगा। वैसे भी अब जनता किसी गठबंधन को मानने वाली नहीं है।”
शर्मा ने कहा कि भाजपा के विकास की आंधी चल रही है लिहाजा इन दोनों दलों ने खुद को बचाने के लिए गठबंधन कर लिया है। लेकिन इससे भाजपा को कोई नुकसान नहीं होने वाला है। भाजपा तो चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है।
2019 में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी के गठबंधन की सरकार बनती है या नहीं ये तो चुनाव के नतीजे ही बताएँगे लेकिन अभी तो सभी राजनीति पार्टी में इस गठबंधन कोक लेकर तरह-तरह की बातें जरूर बन रही है।

Back to top button