दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में 305 पदों पर भर्ती, योग्यता 10वीं पास वाले कर सकते हैं आवेदन
December 14, 2017
1 minute read
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में अप्रेंटिसशिप के 305 पदों पर भर्ती की जा रही हैं। इसके लिए योग्यता 10वीं पास रखी गई है। आवेदन से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए आगे पढ़ें…
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे कुल पदः 305 पद का विवरण: अप्रेंटिसशिप ट्रेड: वेल्डर, टर्नर, फिटर, इलेक्ट्रीशियन इत्यादि
शैक्षणिक योग्यता: 10वीं पास (10+2 प्रणाली के तहत) आयु सीमा: 15 से 24 वर्ष आवेदन शुल्कः उम्मीदवारों को 100 रुपये ऑनलाइन जमा करने होंगे। एससी, एसटी, महिला वर्ग और निःशक्तजन के लिए आवेदन निःशुल्क है।
आवेदन प्रक्रिया: उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर निर्देशों को पढ़ें और आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें। आवेदन पत्र को पूर्णरूप से भरे जाने के बाद पुनः आवेदन पत्र में दी गई प्रविष्टियों को जांच लें व ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
अंतिम तिथि: 27 दिसंबर, 2017 वेबसाइट: secrr.cbtexam.in