जल्द ही इन तीन देशों का दौरा करेंगे डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुष्टि की है कि वह नवंबर में चीन, दक्षिण कोरिया और जापान का दौरा करेंगे. एक समाचार एजेंसी के मुताबिक, ट्रंप ने एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग फोरम में हिस्सा लेने के लिए वियतनाम जाने से इनकार नहीं किया. उनकी टीम इस पर विचार कर रही है कि क्या वह फिलीपींस में दक्षिणपूर्व एशियाई देशों के संघ (आसियान) में हिस्सा लेंगे या नहीं.Soon visit these three countries

ट्रंप ने कहा, “वह नवंबर में चीन, जापान और दक्षिण कोरिया जाएंगे और वियतनाम में संभावित रूप से एपेक सम्मेलन में शिरकत करेंगे. फिलीपींस के राष्ट्रपति रॉड्रिगो दुतेर्ते ने आसियान सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है. देखते हैं, जा पाते हैं या नहीं.”

इसे भी पढ़े: उत्तर कोरिया ने जापान पर बरसाईं मिसाइलें, यूएन ने बुलाई बैठक

हालांकि, ट्रंप ने उत्तर कोरिया के साथ उथल-पुथल भरे संबंधों के संबंध में अपनी रणनीति के बारे में कई चर्चा नहीं की. उन्होंने कहा, “अमेरिका के लोग बहुत सुरक्षित हैं.”

Back to top button