जल्द ही पूरे भारत के लोगों की इस बड़ी ख्वाहिश को पूरी करेंगे राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद

दिल्ली स्थित शानदार ऐतिहासिक इमारत राष्ट्रपति भवन का दीदार करने के लिए आपके पास बेजोड़ मौका है। इसके लिए आपको न्योता भेजा है खुद भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने। जी हां, ये कोरी कल्पना या झूठ नहीं बल्कि सौ फीसदी सच्ची खबर है।राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर लिखा है, ‘अगली बार यदि आप दिल्ली में हैं, तो मैं आपको राष्ट्रपति भवन घुमने के लिए आमंत्रित करता हूं। ये दुनिया भर में फैले भारतीयों के लिए है।’

इस ट्वीट को 9 हजार लोग लाइक कर चुके हैं जबकि 3 हजार लोग रीट्वीट कर चुके हैं। राष्ट्रपति के इस कदम को सोशल मीडिया में जबर्दस्त तारीफ मिल रही है। कुछ लोग उन्हें ऐसा करने वाले पहले राष्ट्रपति बता रहे हैं तो कुछ लोगों का कहना है कि राष्ट्रपति ने देश के सर्वोच्च सत्ता प्रतिष्ठान से लोगों जुड़ने का मौका दिया है। बता दें कि राष्ट्रपति भवन दिल्ली के दिल रायसीना हिल में स्थित है। 340 कमरों वाला ये ऐतिहासिक इमारत दुनिया के राष्ट्राध्यक्षों को मिले आवास में सबसे बड़ा है। इस भव्यता और नक्काशी सैलानियों को बरबश ही अपनी ओर खींच लेती है।

इसे भी पढ़े: पीएम मोदी ने मीनाक्षी को बताया था KBC के इस सवाल का जवाब, जीते 50 लाख रुपये

इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भी इस इमारत के दरवाजे आम लोगों के लिए खोले थे। यहां पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। राष्ट्रपति भवन को पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने भी जनता के लिए सुलभ बनाया था। उनके कार्यकाल में बच्चे उनसे मिलने यहां अक्सर आते रहते थे। राष्ट्रपति भवन स्थित मुगल गार्डन दुनिया के बेहतरीन उद्यानों में से हैं। यहां पर गुलाब की कई किस्में पाई जाती हैं। मुगल गार्डन हर साल फरवरी माह में लगभग एक महीने के लिए खुलता है।

Back to top button