SONY जल्द ही लांच करेगा 6 रियर कैमरे वाला 5G स्मार्टफोन

Sony अपना नया स्मार्टफोन Sony Xperia 0 के नाम से लॉन्च कर सकती है। सोनी के 6 रियर कैमरे वाले इस स्मार्टफोन की खबर सबसे पहले जून में बाहर आई थी। कई लीक्स और रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सोनी 6 रियर कैमरे वाले फोन लाने की पूरी तैयारी में है। फोन को लेकर आई ताजा खबरों की मानें तो यह फोन अगले वर्ष रिलीज किया जाने वाला है और यह 5G नेटवर्क सपॉर्ट के साथ आएगा।

स्पेसिफिकेशन:

इसमें 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ 20 मेगापिक्सल, 16 मेगापिक्सल, 8 मेगापिक्सल, 12 मेगापिक्सल के लेंस के अलावा एक 5 मेगापिक्सल का टाइम-ऑफ- फ्लाइट सेंसर दिया जाएगा। फोन का 48 मेगापिक्सल वाला प्राइमरी कैमरा Sony IMX586 सेंसर के साथ आएगा।

अन्य फीचर्स:

इसके स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में अभी कोई जानकारी बाहर नहीं आई है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि सोनी का यह फ्लैगशिप फोन हाई-एंड कैटिगरी में आएगा। फ्लैगशिप होने के कारण कंपनी इसमें क्वालकॉम के लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 855 या मीडियाटेक 5G प्रोसेसर दे सकती है। सोनी एक्सपीरिया 0 21:9 के आस्पेक्ट रेशियो के साथ आएगा।

Back to top button