जानें कौन हैं? सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा और उनसे जुडी कुछ खास बातें

अभिनेत्री सोनम कपूर की शादी की खबरों  नें पिछले कई दिनों से सुर्खियां बटोर रखी हैं। सोनम कपूर की बिजनेस मैन आनंद आहूजा के साथ शादी की खबरों को लेकर मीडिया में तरह-तरह की खबरे फैली हैं। पहले खबरें आई थीं कि दोनों की शादी मार्च में होगी लेकिन अब चर्चा कुछ और ही है। सोनम और आनंद आहूजा की शादी की तारीख से लेकर गेस्ट की लिस्ट तक हर चीजें फाइनल हो गई हैं। इन दोनों की शादी पहले जेनेवा में होने वाली थी लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि शादी मुंबई में अगले महीने होगी। इस शादी को खास बनने के लिए मुंबई में तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।

दोनों की शादी 6 और 7 मई  को मुंबई के एक सब अर्बन होटल में होगी। इसके बाद द‍िल्‍ली में एक ग्रैंड र‍िसेप्‍शन द‍िया जाएगा। ऐसे में अब हर कोई जानना चाहता है कि आखिर वो इंसान कौन है जो सोमन कपूर का जीवन साथी बनने वाला है। ऐसे तो हर किसी को पता है कि सोनम, आनंद आहूजा नाम के बिजनेसमैन से शादी करेंगी। पर आपको उनसे जुडी हुयी और दिलचस्प बातें पता नहीं होंगी। आज हम आनंद आहूजा से जुडी हुयी कुछ अंजनी बातें लेकर आएं है।

सोनम कपूर के होने वाले पति आनंद आहूजा पेशे से दिल्ली के एक बड़े बिजनेसमैन हैं। आनंद का ‘Bhane’ नाम के कपड़ों का एक बड़ा ब्रांड है। दिल्ली ही के रहने वाले आनंद इसके साथ ही शाही एक्पोर्ट के मैनेजिंग डायरेक्टर भी हैं। ये उनका फैमिली बिजनेस है। आनंद अहूजा देश के पहले शू स्टोर के भी फाउंडर हैं। स्टोर का नाम है ‘वेज-नॉन वेज’।आनंद आहूजा ने अमेरिका की अमेजन कंपनी में बतौर प्रोडक्ट मैनेजर काम किया है।

आनंद अहूजा ने दिल्ली से पढ़ाई करने के बाद अमेरिका में आगे की शिक्षा प्राप्त की। आनंद आहूजा ने बतौर प्रोडक्ट मैनेजर भी काम किया, उसके बाद वो अपना खुद का बिजनेस संभालने लगे। आनंद एक्सपोर्ट का भी बिजनेस करते हैं। ये बिजनेस आनंद को विरासत में मिला है और इसे लोग शाही एक्सपोर्ट के नाम से जानते हैं।

साेनम की शादी में एक अजीब नज़ारा जिसे नहीं किया गया वायरल….विदाई में…

आनंद कई तरह के बिजनेस करते हैं। आनंद फैशन और लाइफस्टाइल से संबंधित कई चीजों का कारोबार एक समय पर संभाल रहे हैं। देश के पहले ऑनलाइन शू स्टोर के फाउंडर आनंद आहूजा हैं। इस स्टोर में सभी ब्रांडेड शू कंपनी अपने प्रोडक्ट्स शोकेस करतीं हैं जैसे रिबोक, नाइकी और एडिडास।

आनंद अहूजा को बास्केटबॉल काफी पसंद है। इतना ही नहीं वह लॉस एंजेलिस लेकर्स टीम के खिलाड़ी भी रहे हैं। आनंद को घूमने-फिरने का शौक है। आनंद आहूजा की फेवरेट एक्ट्रेस सोनम खुद हैं। हालांकि वो दीपिका पादुकोण को भी पसंद करते हैं। उम्मीद है आपको ये जानकारी पसंद आयी होगी। कमेंट बॉक्स में कमेंट करना न भूलें।

 
Back to top button