कहीं खिली धूप, कहीं छाए बादल, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बदलेगा मौसम का मिजाज

हरियाणा में रविवार को मौसम का मिलाजुला मिजाज बना हुआ है। कहीं धूप खिली हुई है तो कहीं बादल छाए हुए हैं। पानीपत में रविवार को सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। इसके बाद मौसम साफ हुआ। दिन में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहेगा। हवा की गति 6 किलोमीटर प्रतिघंटा है।
वहीं, जींद में मौसम साफ रहा। अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहेगा। हवा की गति 8 किलोमीटर प्रतिघंटा है।
वहीं राजधानी चंडीगढ़ में भी मौसम का मिजाज मिलाजुला बना हुआ है। चंडीगढ़ में सुबह से बादल छाए हुए हैं। बीच-बीच में बादलों के बीच से सूरज निकल रहा है। एक दिन पहले शनिवार को भी सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई।
खिली धूप के साथ तापमान में आई कमी
सोनीपत में सुबह से खिली धूप निकली हुई है। न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री था। 19 फरवरी को हल्का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना जताई गई है। जिससे मौसम में बदलाव होगा।
अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पहुंचा
रेवाड़ी। सुबह से धूप खिली हुई है। मौसम एकदम साफ है। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिन में धूप निकलने के कारण गर्मी का एहसास होता है। रात में ठंड बरकरार है। फिलहाल अब मौसम में कोई बड़ा परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा। नारनौल में सुबह से मौसम साफ हैं। धूप निकली हुई हैं। अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 10 डिग्री के पास दर्ज किया गया। झज्जर में सुबह से मौसम साफ हैं। धूप निकली हुई हैं। अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 12 डिग्री दर्ज किया गया।