सड़क पर निकले किन्नर तो ऐसा था इनका जलवा, कुछ ऐसी मांगी दुआ…

सिहोरा/जबलपुर.डीजे और धमाल की फिल्मी धुनों पर सड़कों पर ठुमके लगाते हुए किन्नरों ने बुधवार को सिहोरा की गलियों में अपना जलवा बिखेरा। यहां आए किन्नरों की खूबसूरती को लोग निहारते रह गए। किन्नरों का हुजूम सिहोरा की सड़कों जैसे ही निकला थोड़ी देर के लिए जो जहां पर था वहीं थम गया। मौका था सिहोरा के रुक्मणी पैलेस में आयोजित अखिल भारतीय किन्नर सम्मेलन के आठवें दिन बुधवार को निकली शोभायात्रा का।
 सड़क पर निकले किन्नर तो ऐसा था इनका जलवा, कुछ ऐसी मांगी दुआ...
दोपहर एक बजे रुक्मणी पैलेस से निकली शोभायात्रा कटरा मोहल्ला, पुराना बस स्टैंड से कचहरी वाले बाबा की दरगाह में पहुंची। शोभायात्रा में शामिल किन्नरों ने कचहरी वाले बाबा की दरगाह में चादरपोशी कर देश में अमन-चैन की दुआ मांगी। शिव मंदिर बाबा ताल में झण्डा चढ़ाया।

इसे भी देखें:- रोड शो के बाद, मस्जिद जा रहे शिंजो आबे से पीएम मोदी ने कही ये बड़ी बात, चल तो रहे लेकिन…!

देश के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचे

18 सितम्बर तक चलने वाले इस सम्मेलन में कटनी की पूर्व महापौर किन्नर गुरु कमला, सागर की महापौर किन्नर गुरु कमला बुआ, किन्नर मुन्ना हाजी गंजबासौदा, सारिका कटनी, गनेशी गोटेगांव, नाजनी मिसरौद, सुरैया हाजी, साबरा हाजी भोपाल, रत्ना विदिशा, तमन्ना, बबली झांसी, सहित अनेक किन्नर शामिल रहे।

इसे भी देखें:- अभी अभी: बोले पीएम मोदी- बुलेट ट्रेन की रफ्तार के साथ, युवाओं को…!

Back to top button