पत्नी से कुछ यूं मिलाया हाथ…ट्रोल हो गए अमेरिकी राष्ट्रपति

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं. इस बार ट्रम्प किसी और वजह से नहीं बल्कि अपनी पत्नी मेलेनिया ट्रम्प से हाथ मिलाने की वजह से ट्रोल हो रहे है. वायरल हो रहा यह ट्वीट कैटरिओना पार्टी का है और इसमें राष्ट्रपति ट्रम्प अपनी पत्नी से हाथ मिला रहे हैं.

Some uneven hands from the wife ... got trolled

रोहिंग्या पलायन के पीछे है ये शख्स, इस नाम से डरते हैं मुसलमान

इस ट्वीट को पोस्ट किए जाने के बाद यूजर्स ने इस प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है. कई लोग ट्रम्प के हाथ मिलाने वाली हरकत को भद्दा बता रहे हैं. वायरल वीडियो के अनुसार ट्रम्प की पत्नी किसी कार्यक्रम में राष्ट्रपति का परिचय करवाते हुए उन्हें मंच पर आमंत्रित करती है. उसके बाद ट्रम्प उनसे हाथ मिलाते हैं. ट्रंप की इस बात को लेकर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं.

इस वीडियो को 33 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं और 18 हजार लोगों ने इसे रि-ट्वीट किया है, जबकि 6.4 हजार लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है. कई टिप्पणियों में लोग ट्रम्प का बचाव कर रहे हैं तो कई लोग उनकी खिंचाई करते नजर आ रहे हैं.

Back to top button