इन आसान स्टेप्स के साथ घर पर ही बनाए सॉफ्ट और टेस्टी ‘चीज़ केक’

घर पर बनाए हुए केक में बेकरी वाली बात नहीं होती। स्वाद और सूरत दोनों ही काफी अलग होते हैं। तो कैसे घर में आसान तरीके से बना सकते है टेस्टी चीज़ केक, जानेंगे यहां।

कितने लोगों के लिए : 4

सामग्री :

150 ग्राम चीनी, 450 ग्राम क्रीम चीज़, 250 मिलीलीटर व्हिप्ड क्रीम, 100 मिलीलीटर बीयर, 100 ग्राम ब्लूबेरीज़, 4 एग, 4 जेलेटिन शीट, 2 वैनिला बीन्स, जरूरत भर कुकीज़ क्रम्ब्स, बटर

विधि :

एक कुकी रिंग लेकर कुकीज़ क्रम्ब्स डालकर इसका बेस बनाएं।
अब बेस को सेट करने के लिए 10 मिनट के लिए फ्रिज में रखें।
एक सॉस पैन में ब्लूबेरीज, चीनी और बीयर को एक साथ पकाएं।
अब पैन को गैस से हटाकर उसमें व्हिप्ड क्रीम डालकर मिलाएं।
इस सॉस को कुकीज बेस पर अच्छी तह फैलाएं और 30 मिनट के लिए सेट करने के लिए फ्रिज में रख दें।
अब एग और चीनी को एक साथ डबल बॉयलर मेथड से चलाते हुए पकाएं।
ध्यान रखें, इसका टेम्प्रेचर 70-75 डिग्री सेल्सियस ही होना चाहिए।
अब इसमें जेलेटिन मिलाकर रूम टेम्प्रेचर पर आने दें।
इसमें क्रीम चीज को अच्छी तरह मिलाकर कुकी रिंग में सेट करें।
रातभर अच्छी तरह से सेट करने के लिए फ्रिज में रख दें।
मैंगो और मिंट स्प्रिंग से गार्निश कर इसे ठंडा ही सर्व करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button