अमृतसर.थाना छेहर्टा के अंतर्गत आते इलाके खंडवाला विकास नगर में रहने वाले युवक दीपक कुमार ने रविवार रात को खुद के पेट में चाकू मार लिया। बड़े भाई विजय ने खून से लथपथ दीपक को इलाज के लिए छेहर्टा जीटी रोड स्थित अरोड़ा अस्पताल में दाखिल करवाया। अस्पताल के डॉक्टरों ने घायल का इलाज शुरू किया। इसकी जानकारी जब छेहर्टा पुलिस को मिली तो उन्हें जांच शुरू कर दी।
ये था मामला…
विजय ने बताया कि दीपक की पत्नी बीमार रहती है, जिसके कारण वह अकसर दुखी रहता है। रविवार को वह घर में अकेला था। इसी दौरान वह अपने कमरे में गया और खुद के पेट में चाकू मार लिया। इसकी जानकारी मिलते ही जब सभी घर आए तो दीपक खून से लथपथ पड़ा था। डॉ. राकेश अरोड़ा ने बताया कि चाकू दीपक के पेट के अंदर ज्यादा नहीं गया था, जिसका इलाज करने के बाद घर भेज दिया गया है।