तो इसलिए रात में 12 बजे नहीं मनाना चाहिए जन्मदिन, जान ले इसके नुकसान…

आज कल सभी लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं रात के 12 बजे ही दे देते हैं। केवल शुभकामनाएं ही नहीं बल्कि आजकल तो जन्मदिन रात के 12 बजे ही मना लिया जाता है।


इसमें केक काटने से लेकर नाचने-गाने तक सभी तरह की पार्टी कर ली जाती है। लेकिन हिंदू शास्त्र में रात के 12 बजे जन्मदिन मनाना गलत माना गया है। कहा गया है कि ऐसा करने से बहुत बड़ा अनिष्ट हो सकता है।


अक्सर हम लोग अपना, दोस्तों का और रिश्तेदारों का जन्मदिन और शादी की सालगिरह या इस तरह का कोई भी सालाना खुशी का मौका रात को 12 बजे ही मना लेते हैं। रात के 12 बजे इन अवसरों पर केक काटना भी एक फैशन सा बन गया है। सभी लोग रात को 12 बजे सेलिब्रेशन करने के लिए उत्साहित रहते हैं। लेकिन अंग्रेजी तिथि के अनुसार बर्थडे या एनिवर्सरी मनाना शुभ नहीं माना जाता। ऐसा मानने के पीछे कारण है हमारे शास्त्रों से संबंध।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button