तो इसलिए समुद्र के किनारे इस मछली को देखकर उड़ गए थे सभी के होश…

समद्र अपनेआप में कई रहस्य लिए हुआ हैं जिसमें जानवरों की कई अनोखी प्रजातियां पाई जाती हैं और सभी अपनी विशेषताओं के लिए जाने जाते हैं। वहीँ कई ऐसे जीव हैं जिनके बारे में अभी भी लोग अनजान हैं। कुछ जीव अपने रंग-रूप की वजह से भी लोगों के आकर्षण का कारण बनते हैं। ऐसी ही एक ओपाह नाम की एक बड़ी मछली अमेरिकी राज्य ओरेगन के समुद्री तट पर देखी गई। अब इस मछली की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस मछली को देखकर हर कोई हैरान हो गया है। बताया जा रहा है बड़ी संख्या में लोग इस असामान्य मछली को देखने के लिए वहां पहुंचे भी थे।

आपको बता दें कि इस मछली की लंबाई 3.5 फुट थी इसे मूनफिश कहते है, और इसका वजन 45 किलोग्राम था। यह ओरेगन के उत्तर-पश्चिम की ओर एक शहर में समुद्र तट के किनारे में सनसेट बीच पर पाई गई थी। हाल ही में किये गए एक फेसबुक पोस्ट में, सीसाइड एक्वेरियम ने लिखा है, ‘यह ‘ओरेगॉन तट के लिए दुर्लभ है।’ इस मछली की तस्वीरें देखने के बाद, अधिकारियों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और पक्षियों के उस पर हमला करने से पहले उसे बचा लिया। सामने आने वाली खबर के अनुसार इस रंगीन और बड़ी मछली के बारे में पता करने के लिए और रिचर्स की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button