तो इसलिए सोमवार के दिन आते हैं सबसे ज्यादा हार्ट अटैक, आपको आश्चर्यचकित कर देगी ये खबर…

इंसान के शरीर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता हैं उसका दिल जो शरीर के सभी अंगों तक खून को साफ़ करके पहुंचाने का काम करता हैं। ऐसे में दिल का स्वस्थ रहना व्यक्ति की सेहत के लिए बहुत जरूरी होता हैं हांलाकि आज की जीवनशैली के चलते यह मुश्किल काम हैं। आज हम आपके लिए दिल से जुड़ी कुछ मजेदार और रोचक जानकारी लेकर आए हैं जो आपको आश्चर्यचकित कर देगी। तो आइये जानते हैं दिल से जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में।

पुरूषों के दिल का वज़न औसतन 300 से 350 ग्राम जबकि महिलाओं के दिल का वज़न 250 से 300 ग्राम के बीच में होता है।

दिल का दायां भाग (right side) सिर्फ फेफड़ों को खून सपलाई करता है जबकि बायां भाग (left side) बाकी के शरीर को।

1893 में पहली सफल हार्ट सर्जरी हुई थी। 1950 में पहली सफल मानव निर्मित वाल्व किसी व्यक्ति के दिन में डाली गई थी।

एक औसतन व्यक्ति का दिल एक मिनट में 72 बार, एक दिन में एक लाख बार और एक साल में 3 करोड़ 60 लाख बार धड़कता है। यह आंकड़ा पूरे जीवनकाल के दौरान 250 करोड़ तक पहुँच जाता है।

हमारे दिल तब काम करना शुरू करता है जब हम अपनी मां के पेट में 4 हफ्ते के होते हैं।

हर मिनट आपका दिल साढ़े 5 लीटर खून पंप करता है। पूरे जीवन काल में यह इतना खून पंप कर देता है कि उससे 100 बड़े स्वीमिंग पुल भरे जा सकते हैं।

– हमारा दिल इतने दबाव से खून पंप करता है कि अगर इसे शरीर से बाहर खून पंप करना हो तो खून 30 मीटर की ऊँचाई तक पहुँच जाएगा।

– अगर आपके दिल को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीज़न मिलती रहे तो यह शरीर से अलग होने पर भी काम करता रहेगा।

– शरीर के 75 लाख करोड़ सेल दिल से खून प्राप्त करते है सिवाए आँखों के कार्नियां से।

Back to top button