…तो इस वजह से लड़की पक्ष ने बरात को आने से किया मना

लंढौरा: मुजफ्फरनगर जिले के रुहाना से लंढौरा एक बरात आनी थी। लेकिन  युवती पक्ष ने बरात को आने से मना कर दिया। दरअसल, उन्हें शादी से ठीक एक दिन पहले पता चला कि युवक शादीशुदा है और एक बच्ची का बाप भी है। बाद में युवती पक्ष ने उसी गांव में आनन-फानन रिश्ता तय कर रविवार की रात को ही युवती की शादी कर दी। ...तो इस वजह से लड़की पक्ष ने बरात को आने से किया मना

लंढौरा के एक परिवार की खुशियां उस समय काफूर हो गयी। जब दूल्हे की पहली पत्नी ने  शादी से ठीक एक दिन पहले युवती के परिवार के लोगों को बताया कि जिस लड़के से उनकी बेटी की शादी हो रही है, वह कुंवारा नहीं बल्कि एक बच्ची का बाप है। इस बात पर लड़की पक्ष को यकीन नहीं हुआ। 

वह रात को ही लड़के के गांव पहुंच गए। जब हकीकत सामने आई तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गयी। उन्होंने उसी गांव में दूसरा लड़का तलाश किया और उसी मुहूर्त में युवती की उससे शादी करवा दी।

Back to top button