राजस्थान: बाइक में छिपा बैठा था नाग, हैंडिल पर हाथ रखते ही लड़के के छूटे पसीने
बारां।एक युवक बाजार में अपनी बाइक खड़ी करके दुकान में गया था। वह लौटा और जैसे ही बाइक के हैंडल पर हाथ रखा उसे वहां से अजीब सी आवाज सुनाई दी। देखा तो वहां काला नाग फन फैलाए बैठा था। यह देख उसके पसीने छूट गए।

जानिए फिर क्या हुआ …
– बारां से 40 किलोमीटर दूर जलवाडा कस्बे में डीजे संचालक गुड्डू की दुकान है। वह कहीं से आया और बाइक को दुकान के बाहर खड़ी कर दुकान में चला गया।
– थोड़ी देर बाद गुड्डू को काम से कहीं जाना था। वह बाइक के पास पहुंचा उस पर बैठने लगा। गुड्डू ने बाइक के हैंडल पर हाथ रखा तो उसे फुफकारने की आवाज आई।
– उसे कुछ अजीब सा लगा और उसने हैंडल के पास झुक कर देखा तो वहां फन उठाए एक नाग था। काली बाइक में वह नजर ही नहीं आ रहा था।
– सांप को देख कर उसके होश उड़ गए। उसे सकते में देख आस-पास के लोग वहां आ गए। नाग थोड़ी देर में बाइक से उतर कर जाने लगा तो लोगों ने उसे पीट-पीट कर मार डाला।





