स्मृति ईरानी ने मीडिया पर हमले की निंदा की, न्यूज चैनलों को दी ये नसीहत…

नई दिल्ली: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी ने पंचकूला में हिंसा के दौरान मीडिया पर हुए हमले की निंदा की है. लेकिन स्मृति ने साथ ही न्यूज चैनलों को भी नसीहत देते हुए ‘घबराहट, तनाव और डर’ पैदा करने वाली खबरें दिखाने से परहेज करने के लिए भी कहा है.

Smriti Irani condemned the attack on the media, the news channels given to the news channels ...

जेल में ऐसे गुजरी राम रहीम की पहली रात, नहीं खाई जेल की दाल…

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘मीडिया पर हमला और संपत्ति को नुकसान निंदनीय है . सभी से शांति की अपील करती हूं .’’

एक अन्य ट्वीट में स्मृति ने चैनलों को नसीहत देते हुए लिखा, ‘‘फंडामेंटल ऑफ एनबीएसए (न्यूज ब्रॉडकास्टिंग स्टैण्डर्ड अथॉरिटी) की धारा बी की तरफ न्यूज चैनलों का ध्यान दिला रही हूं, घबराहट, तनाव और अनुचित डर पैदा करने वाली खबरों से परहेज करें .’’

बता दें कि डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को बलात्कार के एक मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद पंचकूला में उसके समर्थकों ने मीडियाकर्मियों पर हमला किया और उनकी संपत्ति को निशाना बनाया .

Back to top button