बर्फबारी नहीं होने से औली में स्कीइंग चैंपियनशि टली, होगी अब फरवरी में

चमोली: आखिरकार आशंका सच साबित हुई। बर्फबारी के अभाव में औली में प्रस्तावित स्कीइंग चैंपियनशिप की तिथि आगे बढ़ा दी गई है। पहले आयोजन 15 से 21 जनवरी तक होना था, लेकिन अब यह फरवरी में कराया जाएगा। पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने स्वीकार किया कि  पर्याप्त बर्फ न होने के कारण निर्धारित अवधि में चैंपियनशिप का आयोजन संभव नहीं है। बर्फबारी नहीं होने से औली में स्कीइंग चैंपियनशि टली, होगी अब फरवरी में

पर्यटन की संभावनाओं के मद्देनजर प्रदेश सरकार चमोली जिले के औली में स्कीइंग चैंपियनशिप के आयोजन को लेकर उत्साहित है। औली का जायजा कर लौटे पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने  बताया 1300 मीटर लंबी ढलान पर स्कीइंग के लिए कम से कम डेढ़ से दो फुट बर्फ होनी चाहिए, लेकिन अभी यह महज कुछ इंच है। मौसम के रुझान को देखते हुए फिलहाल इसकी संभावना भी नजर नहीं आ रही है। उन्होंने बताया कि ढलान पर कृत्रिम बर्फ बिछाने के लिए औली में स्नो मेकिंग मशीन है, लेकिन इसके लिए भी पर्याप्त तापमान नहीं है।

औली में दोपहर का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक है और इस तापमान में कृत्रिम बर्फ पिघल रही है। उन्होंने बताया कि ङ्क्षवटर गेम्स एसोसिएशन आफ उत्तराखंड ने भी इस वक्त आयोजन कराने में असमर्थता जताई है। विंटर गेम्स एसोसिएशन आफ उत्तराखंड के अध्यक्ष एसपी चमोली ने उम्मीद जताई कि औली में अच्छी बर्फबारी होनी शेष है। संभव है जनवरी के अंत तक मौसम करवट बदले। तब फरवरी में चैंपियनशिप संभव है।

Back to top button